हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'धुरंधर' सिंगर के साथ कॉन्सर्ट में हुई शर्मनाक हरकत! सोशल मीडिया पर VIDEO देख भड़के लोग

मशहूर सिंगर जैस्मिन सैंडलस हाल ही में एक शो के लिए देहरादून गई थी, जहां सिंगर के साथ फैंस ने बदसलूकी की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों काफी नाराज हो रहे हैं.

विज्ञापन
Jasmine Sandlas के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी

सिंगर जैस्मिन सैंडलस का नाम आज पूरे देश में मशहूर हो चुका है. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में गाना गाया था. जिसके बाद से ही हर कोई उनका शागिर्द बन चुका है. जैस्मिन की सालों की मेहनत अब जाकर रंग लाई है. बता दें कि इन सिंगर भारत के अलग-अलग शहर में जाकर अपना कॉन्सर्ट भी कर रही हैं.

आपको बता दें कि जैस्मिन हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपना कॉन्सर्ट करने गई थी. इस शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे. जैस्मिन ने अपने शानदार और दमदार परफॉर्मेंस में समा बांध दिया था. लेकिन शो के दौर एक समय ऐसा भी आया, जिसकी कल्पना शायद जैस्मिन और उनके फैंस ने भी नहीं की थी.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे नहीं पता…’ Sonam Wangchuk पर सवाल सुनते ही उलझीं मनारा चोपड़ा, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

विज्ञापन

जैस्मिन को गलत तरीके से छुआ?

शो के दौरान सिंगर जैस्मिन स्टेज के अंत तक आती है और अपने फैंस के साथ हाथ मिलाने और उनके साथ प्यार बाटती है. लेकिन इसी दौरान कुछ लोग उन्हें गलत तरीके से टच करना शुरू कर देते हैं. हालांकि, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि सिंगर काफी अनकंफर्टेबल हो गई है. लेकिन अभी तक इस वीडियो को लेकर सिंगर जैस्मिन की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: ‘पति को पीटना चाहती हूं…’ Samay Raina के शो में दिए बयान के बाद मुश्किल आईं Sakshi Jha, गई नौकरी?

विज्ञापन

वीडियो देख भड़के लोग

जैस्मिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हर तरफ इस वायरल वीडियो की चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी राय भी दी है. एक यूजर ने लिखा कि जैस्मिन के साथ सही बर्ताव नहीं किया गया है इस रवैये के लिए सिंगर से माफी मांगनी चाहिए. हालांकि, कई लोगों ने यह भी दावा किया की जैस्मिन को गलत तरीके से छूआ गया था. बता दें कि हाल ही में जैस्मिन सैंडलस ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से इंट्रोड्यूस कराया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola