बॉलीवुड की मशहूर सिंगर रही उषा उत्थुप ने कई गाने गाए है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर‘ में उनका साल 1981 का एक गाना ‘रंभा हो’ रीक्रिएट किया है. इस गाने को फिल्म ‘धुरंधर’ में खूब पसंद किया गया था. वहीं अब इस गाने के रिक्रीएशन को लेकर उषा उत्थुप का रिएक्शन सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि रंभा हो गाने को रीक्रिएट शाश्वत सचदेव ने किया है. आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
यह भी पढ़ें: किसने की लीक? Ranbir Kapoor और Katrina Kaif की इबिजा वेकेशन फोटोज पर पैपराजी मानव मंगलानी ने किया खुलासा
उषा उत्थुप का आया रिएक्शन
आपको बता दें कि उषा उत्थुप का फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘रंभा हो’ को लेकर रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि मुझे इस गाने के रीक्रिएशन से कोई दिक्कत नहीं है. उषा ने कहा कि मैं इस गाने को सुनकर और देखकर काफी खुश हुं कि इस गाने ने धमाकेदार वापसी की है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि न्यू जनरेशन को यह गाना काफी पसंद आ रहा है. दरअसल, रेडियो नशा से बात करते हुए उषा उत्थुप ने कहा कि जब मुझे किसी ने ‘धुरंधर’ के गाने रंभा हो का लिंक भेजा, तो मैने कहा, ‘वाह!ये क्या है!ये शानदार है.’
यह भी पढ़ें: ‘A Knight Of The Seven Kingdoms’ के एपिसोड 4 ने रचा इतिहास, IMDb पर तोड़ रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ के मेकर्स ने नहीं किया संपर्क
उषा उत्थुप ने आगे कहा कि मैं उन लोगों में से नहीं हुं, जिन्हे काफी बुरा लग जाता है कि यह गाना किसी ओर ने गाया है. लेकिन मैं बहुत खुश हूं, वहीं उषा उत्थुप ने आगे बताया कि ‘1981 का गाना रिक्रिएशन होने के बाद इतनी धमाकेदार वापसी करना कमाल है और हां, मधुबंती ने इसे बहुत अच्छा गाया है.’ हालांकि, उषा ने ये भी बताया कि ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने रीक्रिएटेड वर्जन के लिए उनसे कोई किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया था.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मधुबंती ने शानदार काम किया है. हमने ट्रिनकास (कोलकाता में नाइट क्लब) में रील भी बनाई है.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines