---विज्ञापन---

‘A Knight Of The Seven Kingdoms’ के एपिसोड 4 ने रचा इतिहास, IMDb पर तोड़ रिकॉर्ड

आपको हॉलीवुड फिल्में और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसका एपिसोड नंबर 4 की जमकर तारीफ हो रही है. इतना ही नहीं इस सीरीज को आईएमडीबी की तरफ से शानदार रेटिंग भी दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

---खबर नीचे जारी है---

‘A Knight of the Seven Kingdoms’ के Episode 4 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. Seven नाम का यह एपिसोड अब तक का शो का सबसे बेहतरीन एपिसोड माना जा रहा है. कहानी में डंक (स्पॉयलर) टार्गेरियन के खिलाफ 7 बनाम 7 ट्रायल बाय कॉम्बैट के लिए अपनी टीम तैयार करता नजर आता है. एपिसोड का क्लाइमैक्स बेहद दमदार है, जहां बेइलर टार्गेरियन डंक का साथ देने का फैसला करता है. क्योंकि वह एक नाइट के तौर पर निर्दोषों की रक्षा की अपनी शपथ निभा रहा होता है.

यह भी पढ़ें: Amrita Singh Birthday: फिल्मों से दूर रहकर भी करोड़ों की मालकिन हैं अमृता सिंह, जानिए कितनी है नेटवर्थ

---खबर नीचे जारी है---

IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

Episode 4 को IMDb ने 9.7 की शानदार रेटिंग दी है, जो सीरीज का सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला एपिसोड बन गया है. इससे पहले Episode 1 को 8.1, वहीं दूसरा एपिसोड को 8.3 रेटिंग दी थी. जबकि एपिसोड नंबर 3 को 9.1 रेटिंग मिली थी. यही नहीं, यह एपिसोड पूरे Game of Thrones यूनिवर्स, जिसमें ओरिजिनल सीरीज और House of the Dragon भी शामिल हैं. आपको बता दें कि टॉप 3 में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले एपिसोड्स में शामिल हो गया है.

‘A Knight of the Seven Kingdoms’ ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सीरीज को ‘Rotten Tomatoes’ पर क्रिटिक्स के द्वारा 95% स्कोर मिला है, जबकि ‘Game of Thrones’ को 88% और ‘House of the Dragon’ को 87% रेटिंग हासिल हुई थी. क्रिटिक्स के मामले में यह शो दोनों सीरीज से आगे निकल चुका है. हालांकि, दर्शकों की ओवरऑल रेटिंग थोड़ी चौंकाने वाली है. ‘Rotten Tomatoes’ पर इसका ऑडियंस स्कोर सिर्फ 68% है, जबकि ‘Game of Thrones’ का 85% और ‘House of the Dragon’ का 77% रहा है. इसके पीछे की वजहें अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है. दरअसल, कुछ दर्शकों ने शो की पेसिंग, कम एपिसोड की लंबाई और टोन को लेकर शिकायतें की हैं, इसके बावजूद यह इस सीरीज के इस एपिसोड को काई खास फर्क नहीं पड़ा है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: 60 सालों से जादू बिखेर रहा 4 मिनट का ये गाना, एक बार सुना तो बार-बार सुनने का करता है मन

‘A Knight of the Seven Kingdoms’ का एपिसोड नंबर 4 को मिली शानदार रेटिंग

दिलचस्प बात यह है कि IMDb पर तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है. खासतौर पर आखिरी एपिसोड को लेकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे सीरीज का अब तक का सबसे दमदार एपिसोड बताया जा रहा है. वहीं ‘A Knight of the Seven Kingdoms’ धीरे-धीरे HBO के लिए एक मजबूत और भरोसेमंद सीरीज बनती जा रही है. शो को मिल रही तारीफ और इसका छोटा फॉर्मेट इसे और खास बनाता है, क्योंकि कम लंबाई की वजह से इसे हर साल शूट करके रिलीज करना आसान है. यही कारण है कि इसे अब एक एनुअल रिलीज के तौर पर देखा जा रहा है, और सीजन  2 की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. HBO हाल के वर्षों में ऐसे ही सालाना रिलीज मॉडल पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जैसा ‘The Pitt’ के साथ किया गया था, जिसका अब एक पुलिस-थीम वाला वर्जन भी आने वाला है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 09, 2026 06:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola