Dhurandhar 2 TV Premiere: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमाघरों और ओटीटी के बाद अब टीवी पर तहलका मचाने आ रही है. जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों और ओटीटी पर नहीं देख सके वो अब इस फिल्म को टीवी पर घर बैठे हुए देख सकते हैं. एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर सीन्स से भरी इस फिल्म का टीवी प्रीमियर चर्चाओं में बना हुआ है. टीवी चैनल्स पर घर बैठकर फिल्में देखने वाली जनता इस खबर से काफी खुश है. वहीं फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि ये फिल्म किस चैनल पर कब स्ट्रीम होगी. तो चलिए आपको भी हम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टीवी प्रीमियर से जुड़ी सभी डिटेल्स बताने जा रहे हैं.
कब और कहां होगी स्ट्रीम?
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर इस वीकेंड होने वाला है. इस फिल्म को 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी चैनल स्टार गोल्ड पर स्ट्रीम किया जा रहा है. जो लोग इस फिल्म को ओटीटी और सिनेमाघरों में नहीं देख सके वो अब इस फिल्म को टीवी पर एन्जॉय कर सकते हैं. इस खबर से रणवीर सिंह के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के टीवी प्रीमियर के लिए फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV; वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता
सिनेमाघरों में कब रिलीज हुई थी फिल्म?
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म का पहला पार्ट पिछले साल 2025 में दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. उसी दौरान मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज की घोषणा भी कर दी थी. पहले पार्ट के बाद से ही दूसरे पार्ट के लिए फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिला था. ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही ऑडियंस के बीच इस फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई थी. वहीं रिलीज होते ही फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: ‘Evaru’ से लेकर ‘Memories’ तक…, सस्पेंस-थ्रिलर लवर्स के शौकीनों के लिए परफेक्ट हैं ये 5 फिल्में
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी है. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1,852 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 1,108.09 करोड़ रहा. ये फिल्म अभी तक 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. वहीं पहले पार्ट में इन सितारों के साथ-साथ अक्षय खन्ना भी लीड रोल में थे.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
55 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines