हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dhurandhar 2 Runtime: 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड से मिला सर्टिफिकेट, कई सीन्स पर लगे कट; जानें कितनी लंबी होगी फिल्म

Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का क्रेज लोगों में बढ़-चढ़कर दिखाई दे रहा है. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है. कई सीन्स पर कट लगने के बाद अब फिल्म का फाइनल रनटाइम भी पता चल चुका है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म कितनी लंबी होने वाली है?

विज्ञापन
फिल्म पर लगे कट्स

Dhurandhar 2 Runtime: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में छाई हुई है. आज यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज सिनेमाघरों में चलाए जाएंगे. वहीं इसके बाद कल यानी 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी करोड़ों की कमाई करके मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं अब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि फिल्म के कई सीन्स पर कट लगाए गए हैं. इससे फिल्म का रनटाइम भी कम हो गया है. चलिए फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स जानते हैं.

फिल्म को मिला सर्टिफिकेट

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार CBFC से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को A सर्टिफिकेट दे दिया है. इस फिल्म में जितने भी विचलित करने वाले सीन्स हैं उन पर टैग लगा दिया गया है. साथ ही जिन सीन्स में अपशब्द का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें म्यूट कर दिया गया है. वहीं इनके अलावा कुछ सीन्स को छोटा भी किया गया है. इनमें हथौड़े से सिर पर वार करना, सिर काटना और लात मारना जैसे कई सीन्स शामिल हैं, जिन पर कैंची चलाकर छोटा किया गया है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन 200 करोड़ छापेगी ‘धुरंधर 2’? जानें एडवांस बुकिंग का कलेक्शन

विज्ञापन

कितनी लंबी है फिल्म?

वहीं फिल्म में कुछ जानकारियों के लिए इंग्लिश सबटाइटल्स में भी सुधार किया गया है. नोटबंदी की डेट्स जैसे इंसिडेंट्स की डिटेल्स को भी ठीक किया गया है. कई सीन्स पर कट लगने के बाद अब फिल्म की टाइमिंग 3 घंटे 49 मिनट है. ‘धुरंधर’ से ‘धुरंधर 2’ की रनटाइम 15 मिनट ज्यादा लंबी है. वहीं लास्ट में क्रेडिट सीन्स की टाइमिंग को 1 मिनट तक किया गया है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे Ranveer-Sara, वीडियो वायरल

विज्ञापन

5 भाषाओं में रिलीज हो रही फिल्म

‘धुरंधर 2’ को पैन इंडिया में रिलीज किया जा रहा है. हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमिल में भी रिलीज हो रही है. इससे तय है कि ये फिल्म ‘धुरंधर’ से ज्यादा कमाई करने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर माधवन लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में यामी गौतम के कैमियो की भी चर्चाएं हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर से पर्दा नहीं उठाया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola