हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 Leak: सिर्फ 50 रुपए में Free में देखी जा रही 'धुरंधर 2', FIR दर्ज होने के बाद मचा हडकंप

Dhurandhar 2 Movie Leak: धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लोग भर भरकर थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे, लेकिन कुछ लोगों ने फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है. अब लोग मात्र 50 रुपए में धुरंधर 2 घर बैठे देख ले रहे हैं, जिसके खिलाफ FIR दर्ज हुआ.

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Leak

Dhurandhar 2 Full Movie Online: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म निर्देशक आदित्य धर की है. रिलीज के बाद से यह फिल्म पूरे देश और दुनिया में लोगों को पसंद आ रही है. अब तक फिल्म ने 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है. थिएटर में लोग इसे दो-तीन बार देख रहे हैं. लेकिन इसी सफलता के बीच एक बुरी खबर आई है. लोग इसे घर बैठे सिर्फ 50 रुपए देकर देख ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 2 मिनट 30 सेकेंड का वो हरियाणवी गाना, जिसने Instagram से लेकर Spotify पर मचाया तहलका, नंबर 1 बना ये ट्रैक

धुरंधर 2 हुई लीक

फिल्म रिलीज होने के कुछ समय बाद ही ‘धुरंधर 2’ का पायरेटेड वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया. टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग फिल्म बेच रहे थे. वे सिर्फ 50 रुपए लेते थे और फिल्म का पूरा लिंक या फाइल दे देते थे. इससे लोग घर बैठे फ्री में या बहुत सस्ते में फिल्म देखने लगे. कई ग्रुप्स में यह सौदा चल रहा था. इससे फिल्म के मेकर्स और प्रोड्यूसर्स को बड़ा नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया.

विज्ञापन

FIR हुई दर्ज

धुरंधर 2 के लीक की खबर महाराष्ट्र साइबर पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है. अब पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है जो फिल्म को लीक करके बेच रहे थे. साइबर टीम टेलीग्राम ग्रुप्स पर नजर रख रही है. FIR दर्ज होने के बाद पूरे सिनेमा जगत में हड़कंप मच गया है. मेकर्स ने भी इसकी शिकायत की थी.

यह भी पढ़ें: Raaka अवतार में छाए Allu Arjun, पहला लुक देख क्या बोले यूजर्स?

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

जब से फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हुई है, लोग भर भरकर थिएटर की तरफ जाकर बार बार फिल्म देख रहे हैं. फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. हर कोई धुरंधर 2 की ही बात कर रहा है. इसमें संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने मिलकर बवाल मचा दिया.

यह भी पढ़ें: ‘रणवीर अलाहाबादिया ने 8 बार पूछा अश्लील सवाल…’, India’s Got Latent विवाद पर समय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola