Dhurandhar 2 Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 2 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं अब 2 दिनों में ही ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके साथ ही पावर स्टार पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है?
‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 44 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने 59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इन आंकड़ों के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म से काफी पीछे है.
‘धुरंधर 2’ ने अब तक कितनी की कमाई?
वहीं ‘धुरंधर 2’ की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 62.6% रही. पेड प्रीव्यू शोज को मिलाकर भारत में फिल्म ने अब तक 226.27 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में अब तक 331 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के वो सितारे, जिन्होंने 6 मिनट के रोल से चुराई लाइमलाइट, कहानी में भी फूंकी जान
‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग भी जमकर हो रही है. ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में जान फूंक दी. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की खूब तारीफ की जा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ वीकेंड पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines