---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 33वें दिन भी करोड़ों में की कमाई, जानें अब तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 33: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का दबदबा 33वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है. फिल्म ने 33वें दिन भी करोड़ों का कलेक्शन किया. वहीं ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 33: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं. 1 महीने बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. ‘धुरंधर 2’ ताबड़तोड़ कलेक्शन देखकर बाकी नई फिल्मों की भी कमाई में फर्क दिखने लगा है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म इस साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और साथ ही भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर 2’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 33वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में नोट छापे. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ने 33वें दिन 1.62 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो 33वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म के 3,672 शोज रहे. सोशल मीडिया पर अभी भी फिल्म की चर्चें हो रही हैं. इस फिल्म ने रणवीर सिंह के करियर में भी चार चांद लगा दिए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection day 4: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की थमी रफ्तार, चौथे दिन किया महज इतने का कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का 33 दिनों में भारतीय नेट कलेक्शन 1,117.29 करोड़ हो गया है. साथ ही भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,337.46 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 1,758.96 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से ये फिल्म भारतीय सिनेमा की हिस्ट्री में अब तक जितनी भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रही हैं, उनमें शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: महीनेभर बाद भी ‘धुरंधर 2’ की आंधी में ध्वस्त हुईं नई फिल्में, जानें 32 दिनों का ऐतिहासिक कलेक्शन

फिल्म की स्टारकास्ट

‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की बात की जाए तो सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. साथ ही फिल्म में यामी गौतम का कैमियो भी देखने को मिला. फैंस को भी फिल्म के एक्शन सीन्स काफी पसंद आ रहे हैं. ये ही वजह है कि इस फिल्म ने आदित्य धर को भी इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर बना दिया है.

First published on: Apr 21, 2026 06:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola