Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: महीनेभर बाद भी 'धुरंधर 2' की आंधी में ध्वस्त हुईं नई फिल्में, जानें 32 दिनों का ऐतिहासिक कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया था, जो कि आज भी कायम है. इस फिल्म के आगे आने वाली कई नई फिल्में ध्वस्त हो गईं. आज 32वें दिन भी फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है.

Dhurandhar 2 total world wide collection

Dhurandhar 2 total world wide collection

Dhurandhar 2 Total Worldwide Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज हुए पूरे 32 दिन हो चुके हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है. इस फिल्म ने नई रिलीज हुई फिल्मों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. 32 दिनों में फिल्म ने इतना शानदार कलेक्शन किया है कि इसे अब ऐतिहासिक सफलता कहा जा रहा है. दर्शक अभी भी थिएटरों में इस फिल्म को देखने के लिए लाइन लगा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्तों में दिखाया कमाल

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले दिन से ही जबरदस्त शुरुआत की थी. पहले सप्ताह में ही इसने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. दूसरे सप्ताह में भी कलेक्शन मजबूत रहा और फिल्म ने 80 करोड़ के आसपास कमाई की. तीसरे सप्ताह में धीरे-धीरे गिरावट आई, लेकिन फिर भी रोजाना 10-15 करोड़ की कमाई जारी रही.

32वें दिन कैसा रहा हाल

धुरंधर 2 का 32वें दिन काफी अच्छा रहा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने कल ₹4.60 करोड़-₹5.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. अगर में भारत में नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने लगभग 1115.67 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म ने 1334.73 करोड़ रुपए कमाए हैं.

विज्ञापन

फिल्म की अब तक की कुल कमाई

धुरंधर 2 ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 1749.01 करोड़ रुपए का किया है. विदेशों में फिल्म ने 419 करोड़ तक की कमाई की है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ते हुए अब ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसके अलावा फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ (₹1,030.42 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ