Bhooth Bangla Box Office Collection day 4: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की थमी रफ्तार, चौथे दिन किया महज इतने का कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने तीन दिनों में 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने आज कितने की कमाई की है.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Apr 20, 2026 21:21
Share :
---विज्ञापन---
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, दर्शकों को इस बार अक्षय कुमार की फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद थी. लेकिन यह फिल्म लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है. दरअसल, भूत बंगला के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आई है. आपको बता दे कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘खट्टा मीठा’ में काम किया था. आज भी खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है.
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, खिलाड़ी कुमार की फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है. मूवी ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 19 करोड़ रुपये, तो वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को 23 करोड़ रुपये छापे हैं. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म भूत बंगला ने चौथे दिन यानी 20 अप्रैल को खबर लिखे जाने तक 4.06 करोड़ रुपये का कमाई की है. फिल्म ने अब तक 62.06 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.
‘भूत बंगला’ की कहानी की बात करें, तो इस मूवी की कहानी एक बंगले के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह बंगला अक्षय कुमार को विरासत में मिलता है, जो मंगलपुर में मौजूद है. यह एक शापित बंगला है, जो रहस्यमयी अतीत और छिपी शैतानी शक्तियों के कारण डर और कॉमेडी को पैदा करता है. हालांकि, इतना सब कुछ होने के बाद भी फिल्म की कुछ बातें हैं, जो दर्शकों को पसंद आ रही है. इस मूवी में राजपाल यादव की एक्टिंग, अक्षय कुमार का ह्यूमर, परेश रावल और दिवंगत असरानी जी की मौजूदगी ने फिल्म को कुछ काफी सहारा दिया है.
हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Bhooth Bangla Box Office Collection day 4: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की थमी रफ्तार, चौथे दिन किया महज इतने का कलेक्शन