Ranveer Singh Dhurandhar 2 Records: धुरंधर 2 फिल्म, 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई. फिल्म को 4 हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही. इसके आगे Dacoit और LIK जैसी नई फिल्में भी अपना दम तोड़ दे रही हैं. फिल्म की धांसू कमाई देखकर हर कोई हैरान है. रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे रविवार को भी इसने अच्छी कमाई की. रणवीर सिंह की यह जासूसी एक्शन फिल्म नई रिलीज हुई फिल्मों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ बनी Asha Bhosle की आखिरी याद, आवाज ने फिर जीत लिया लोगों का दिल
धुरंधर 2 की 25वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2: द रिवेंज फिल्म ने 25वें दिन भारत में लगभग 14 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. कल के मुकाबले इसमें करीब 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. कुल मिलाकर भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1080 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है. दुनिया भर में यह आंकड़ा 1700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है.
1000 करोड़ क्लब में शामिल
रणवीर सिंह की धुरंधर 2, अब 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. चौथे हफ्ते में भी इतनी बड़ी कमाई करना कोई आसान काम नहीं है. दर्शक अभी भी थिएटर में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. इस फिल्म के आगे Dacoit और LIK जैसी फिल्मों ने अपना दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में Salman Khan संग फिल्म का ऑफर, Asha Bhosle की नातिन आज है
Dacoit का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनुराग कश्यप की Dacoit की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पिछले शुक्रवार यानी 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने तीसरे दिन सिर्फ 4.8 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म ने अब तक कुल 21.34 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. बता दें कि Dacoit का कुल बजट 70 करोड़ का है, जिसके लिए फिल्म को अभी अच्छी पकड़ बनाने की बहुत जरूरत है.
LIK का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रदीप रंगनाथन स्टारर फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ (LIK) ने अपने शुरुआती 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक कुल ₹22.70 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. तीसरे दिन में फिल्म ने 7.7 करोड़ रुपए कमाए हैं. लेकिन इसने धुरंधर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है.
यह भी पढ़ें: आशा भोसले का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines