हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: देर रात कितनी बढ़ी 'धुरंधर 2' की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गाड़े झंडे

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म की कमाई में 12वें दिन भी उछाल ही देखने को मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की काफी तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है?

विज्ञापन
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कमाई के चर्चे छाए हुए हैं. फैंस भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. वहीं 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. देर रात भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की. रणवीर सिंह की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिनों में कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 13वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 27.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं रात तक ये आंकड़े 14.44 करोड़ थे, देर रात फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.31 करोड़ की कमाई की. इन आंकड़ों को मिलाकर फिल्म ने 13वें दिन 27.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 26.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 17,883 रहे.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर काट रही बवाल, Ranveer Singh की फिल्म की 13वें दिन की कमाई कितनी?

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 1,077.41 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का नेट कलेक्शन 899.92 करोड़ है. वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ ने 1,435.41 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से रणवीर सिंह की फिल्म इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. अपकमिंग दिनों में भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने शेयर किया ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो, फैंस से लेकर सेलेब्स ने लुटाया प्यार

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ में कौन-कौन?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों के साथ-साथ फिल्म के छोटे किरदारों की भी खूब तारीफ की गई. फैंस भी इन सभी सितारों को काफी प्यार दे रहे हैं. इसके साथ ही आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम का भी फिल्म में कैमियो देखने को मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola