Dhurandhar 2 Total Worldwide BO Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज ने बड़ी बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. अपने 11वें दिन में ही फिल्म ने 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इनके पहले भाग यानी धुरंधर ने वर्ल्डवाइट कुल 1300 करोड़ रुपए की कमाई की थी. लेकिन इसके सीक्वल ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. दूसरे हफ्ते में यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
11वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर 2 ने दूसरे रविवार बंपर कमाई की. शनिवार के मुकाबले रविवार को 8.4% की उछाल दर्ज की गई. भारत में नेट कलेक्शन लगभग 68.10 करोड़ का हुआ. वहीं कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ रुपए का हुआ. अगर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11वें दिन पर 1361.95 करोड़ रुपए कमाकर अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: बंगाली सिनेमा को बड़ा झटका, शूटिंग के बीच Rahul Banerjee की समुद्र में गिरकर हुई मौत
अब 1500 करोड़ के क्लब पर निशाना
जिस रफ्तार से धुरंधर 2 आगे बढ़ रही है. ट्रेंड एनालिस्टों के मुताबिक, फिल्म जल्द 1500 करोड़ क्लब के शामिल हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्थ अमेरिका में धुरंधर 2 अब तक की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक रही है, जिसने 9 साल पुरानी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
धुरंधर 2 फिल्म के बारे में
धुरंधर 2 फिल्म के निर्देशक और लेखक आदित्य धर ने इसे बड़ी समझदारी के साथ बनाया है. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म के मुख्य किरदार रणवीर सिंह हैं. वहीं आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे बेहतरीन कलाकारों ने फिल्म में चार चांद लगा दिए. फिल्म को अभी भी बहुत पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: क्या 11वें दिन सेंचुरी मारेगी Dhurandhar 2? रणवीर सिंह की फिल्म के 10 दिन पूरे, इस दिन
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines