Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में धाकड़ निकली 'धुरंधर 2', रिलीज से पहले छापे इतने करोड़

Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने रिलीज से पहले ही बेहतरीन कमाई कर ली है. फिल्म का बीते दिन ही ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था. 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यूज भी हैं.

Dhurandhar 2 Advance Booking

एडवांस बुकिंग में धाकड़ निकली 'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) के इन दिनों काफी चर्चे हैं. फिल्म ईद 2026 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बीते दिन ही ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. इसमें रणवीर सिंह और मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल की दहशत देखने के लिए मिली थी. इसकी रिलीज से एक दिन पहले ही पेड प्रीव्यूज भी होने हैं. ऐसे में अब मूवी ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमाल डाले हैं.

विज्ञापन

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस दुनियाभर में किया था, जिसके बाद इसके सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में अब वो इंतजार भी खत्म होने वाला है. ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar the revenge) की झलक दिखाई जा चुकी है, जिसके बाद अब रिलीज का इंतजार है. लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये छाप लिए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि ये बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

विज्ञापन

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने की करोड़ों कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को हिंदी के साथ ही कई भाषाओं कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा. ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही ओपन हो चुकी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले 7.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. सभी भाषाओं में इसके 6727 शोज के लिए 117031 टिकट्स बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ 13.55 करोड़ का कलेक्शन अभी से कर लिया है जबकि इसकी रिलीज को 11 दिन का वक्त बाकी है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म एडवांस बुकिंग में और कितने रिकॉर्ड्स को तोड़ती है.

विज्ञापन

इन फिल्मों के तोड़ सकती है रिकॉर्ड्स

बहरहाल, ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए अब बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों पर लोगों की नजर है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि कमाई के मामले में पीछे छोड़ सकती है. नेशनल चेन्स में हाईएस्ट एडवांस बुकिंग टॉप 5 फिल्मों की बात करें तो इसमें नंबर वन पर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ है, जिसके 9 लाख 75 टिकट, फिर ‘बाहुबली 2’ इसके 6.50 लाख टिकट, तीसरे पर शाहरुख खान की ‘जवान’ 5.57 लाख टिकट, चौथे नंबर पर ‘पठान’ 5.56 लाख टिक और पांचवे पर ‘स्पाइडर मैन: नो वो होम’, जिसके 5 लाख 50 हजार टिकट बिके थे.

विज्ञापन

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज को अभी 11 दिन का वक्त बाकी है. फिल्म अभी एक लाख टिकट बेचने का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई करती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ