माधुरी-तृप्ति के सामने इंफ्लुएंसर धारणा पड़ी फीकी? पैप्स ने किया इग्नोर तो भड़क उठे लाखों फैंस

Dharna Durga Paps Ignore Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की नई फिल्म Maa Behen का ट्रेलर रिलीज हुआ. इस बीच एक रेट कार्पेट इवेंट पर धारणा दुर्गा को पैप्स ने नजरअंदाज कर दिया. इस पर इंफ्लुएंसर के फैंस इस बर्ताव को लेकर भड़क उठे.

Paparazzi misbehavior Dharna Durga

Paparazzi misbehavior Dharna Durga

Paparazzi misbehavior Dharna Durga: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, नेशनल क्रश तृ्प्ति डिमरी और इंफ्लुएंसर धारणा दुर्गा की नई फिल्म Maa Behen जल्द ही Netflix पर नजर आने वाली है. इस बीच माधुरी और तृप्ति की लाइमलाइट में धारणा की चमक फीकी पड़ गई. जहां फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी से शानदार परफॉर्म किया. वहीं पैप्स ने उन्हें इग्नोर करके माहौल को ऑकवर्ड कर दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन
विज्ञापन

इंफ्लुएंसर को किया गया इग्नोर

दरअसल, माधुरी की नई फिल्म Maa Behen में तृप्ति और धारणा उनकी बेटियों का रोल निभा रही हैं. आज ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें तृप्ति ने तो हर बार की तरह इस बार भी कमाल कर दिखाया, लेकिन धारणा ने अपनी डेब्यू फिल्म में लोगों की उम्मीदों से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया. उनकी एक्टिंग बिल्कुल प्रोफेशनल और रियल लग रही थी. माधुरी और तृप्ति जैसी दिग्गज कलाकारों के बीच वे उभरकर सामने नजर आईं. फिर भी पैप्स ने एक इवेंट के दौरान माधुरी-तृप्ति के सामने धारणा को पूरी तरह इग्नोर किया.

कहां हुई पूरी घटना?

हालिया में हुए एक रेड कार्पेट इवेंट के दौरान धारणा दुर्गा, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ पोज दे रही थीं. इसी दौरान कुछ पैपराजी ने धारणा को फ्रेम से हटने के लिए कह दिया ताकि वे दोनों बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सोलो तस्वीरें ले सकें. पैप्स का धारणा के साथ यह व्यवहार फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया. अब सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी गुस्सा जाहिर किया जा रहा है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही धारणा के फैंस ने पैपराजी के इस व्यवहार को बेहद असभ्य और अपमानजनक बताया. फैंस का कहना है कि डिजिटल क्रिएटर्स भी अपनी कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाते हैं और उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

कौन हैं धारणा दुर्गा?

धारणा दुर्गा अपने मजेदार पैरोडी वीडियो और रिलेटेबल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनके इस तरह के अपमान पर लगातार कमेंट कर पैप्स की क्लास लगा रहे हैं. अब उन्होंने OTT पर फिल्मों में डेब्यू किया, जिसमें उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय है. इस घटना को लेकर इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि भले ही माधुरी और तृप्ति बहुत बड़ी स्टार्स हैं, लेकिन किसी अन्य गेस्ट को इस तरह लाइव कैमरे के सामने इग्नोर करना या हटने के लिए कहना बिल्कुल गलत है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ