Prime Video पर रिलीज होते ही छाई यह कोर्टरूम-ड्रामा फिल्म, 2 बड़ी अदाकाराओं ने मचाई धूम, टॉप 5 में बनाई जगह
Prime Video Courtroom Drama Movie:सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की नई फिल्म ने Prime Video पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में कोर्टरूम-ड्रामा दिखाया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

Prime Video Courtroom Drama Movie:सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की नई फिल्म ने Prime Video पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में कोर्टरूम-ड्रामा दिखाया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.
प्राइम वीडियो पर नई फिल्म
2 / 7प्राइम वीडियो पर आज 22 मई 2026 को रिलीज हुई फिल्म सिस्टम ने तुरंत धूम मचा दी है. यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म रिलीज होते ही टॉप 5 में जगह बना चुकी है.
दमदार जोड़ी ने मचाया तहलका
3 / 7निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की यह फिल्म दो मजबूत महिला किरदारों पर आधारित है। सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की जोड़ी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है.
क्या है कहानी?
4 / 7फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नेहा राजवंश का रोल कर रही हैं. नेहा एक आत्मविश्वासी पब्लिक प्रॉसीक्यूटर हैं, जिनका परिवार कोर्ट से जुड़ा है. दूसरी तरफ ज्योतिका सरिका रावत बनी हैं, जो एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली कोर्ट स्टेनोग्राफर हैं. दोनों महिलाएं अलग-अलग दुनिया से आती हैं, लेकिन न्याय की लड़ाई में साथ आती हैं.
बॉलीवुड-टॉलीवुड अभिनेत्रियों की अदाकारी
5 / 7सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में अपने करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन दे रही हैं. उनकी बोल्ड और स्मार्ट अदाकारी देखने लायक है. ज्योतिका भी कमाल कर गई हैं. उन्होंने सरिका का किरदार बहुत सच्चाई और ताकत के साथ निभाया है.
सोनाक्षी और ज्योतिका की केमिस्ट्री
6 / 7दोनों अभिनेत्रियों की केमिस्ट्री इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. दर्शक कह रहे हैं कि इन दो अभिनेत्रियों ने फिल्म को अलग स्तर पर पहुंचा दिया है. इसके अलावा फिल्म की कहानी भी अच्छी बताई जा रही है.
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म के शौकीन
7 / 7अगर आप कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट वीकेंड वॉच साबित हो सकती है. इसे आप Prime Video देख सकते हैं.