Dharamveer 2 Trailer Launch: बीती रात अपकमिंग फिल्म ‘धर्मवीर 2’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान सिनेमा जगत के तमाम सितारों ने इस इवेंट में शिरकत की। अब भई जाहिर-सी बात है कि अगर एक इवेंट में फिल्मों सितारों का जमावड़ा लगेगा, तो हर किसी को लेकर चर्चा तो होगी ही। जी हां, इस इवेंट में किसी ने ऊप्स मूमेंट, तो किसी ने अपने लुक, तो किसी ने स्वैग से लोगों का ध्यान खींचा।
ट्रेलर लॉन्च में किसका-किसका जलवा?
ऊप्स मूमेंट
फिल्म ‘धर्मवीर 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रकुल प्रति सिंह अपने पति संग पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस का पूरा फोकस सामने की ओर था। इस दौरान उनके साथ ऊप्स मूमेंट हुआ। जी हां, एक्ट्रेस अपने पति संग आगे बढ़ रही थी और आगे देख रही थीं। पैप्स के कैमरे भी एक्ट्रेस को कैप्चर करने में बिजी थे और तभी रकुल का पैर उनकी साड़ी में उलझा और एक्ट्रेस औंधे मुंह गिरते-गिरते बची। बगल में रकुल के पति जैकी मौजूद थे उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। अगर जैकी नहीं होते हो एक्ट्रेस के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
सलमान का स्वैग
इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने भी धमाकेदार एंट्री की। भाईजान की एंट्री पर फैंस का दिल झूम उठा। सलमान का स्वैग लोगों को अक्सर ही पसंद आता है। इस इवेंट में टाइगर तब चर्चा में आ गए, जब उन्होंने स्टेज पर ही गोविंदा को गले लगा लिया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान का खास वेलकम किया गया। इस इवेंट से अब भाईजान का वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सोनल चौहान का ग्लैमर
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सोनल चौहान ने भी खूब लाइमलाइट लूटी और अपने लुक से उन्होंने भी लोगों का ध्यान खींचा। जी हां, इस दौरान सोनल ने डिप नेक ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक को और भी ग्लैमर बना रहा था। इस इवेंट से एक्ट्रेस का वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
जल्दी ही होगी फिल्म रिलीज
इसके साथ ही अगर इस फिल्म की बात करें तो अपकमिंग फिल्म ‘धर्मवीर 2’ दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे की बायोपिक धर्मवीर का सीक्वल है। इस फिल्म को लोगों को बेसब्री से इंतजार है और ये इसी साल 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के पति के कॉन्सर्ट पर लगी ‘पाबंदी’! Nick Jonas को दी गई ये सलाह, तो किया ऐसे रिएक्ट
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines