---विज्ञापन---

अस्पताल पहुंचीं धनश्री वर्मा, फैंस को दिया ये मैसेज

नई दिल्ली: टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की वाइफ और कॉरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने शुक्रवार को फैंस को चौंका दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह हॉस्पीटल में बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा को हॉस्पीटल के बेड पर देख फैंस हैरान रह गए। अभी पढ़ें – क्राइम मास्टर गोगो […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की वाइफ और कॉरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने शुक्रवार को फैंस को चौंका दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह हॉस्पीटल में बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। धनश्री वर्मा को हॉस्पीटल के बेड पर देख फैंस हैरान रह गए।

अभी पढ़ें क्राइम मास्टर गोगो से लेकर रंगीला तक, एक्टर के मजेदार अवतार

---विज्ञापन---

धनश्री ने अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए कहा- सफल सर्जरी हुई है। जीवन का हर झटका अच्छी वापसी के लिए एक सेटअप है। पहले की तुलना में अधिक मजबूती से वापस आना…क्योंकि भगवान ने आपकी वापसी के लिए यह प्लान किया होता है। प्रदर्शन में सुधार होगा। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। लव यू! हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि उनकी ये सर्जरी किस तरह की है, फैंस उनसे बार-बार पूछ रहे हैं कि क्या हुआ है?

अभी पढ़ें छोटे कद के फैन के लिए Kriti Sanon ने दिखाई दरियादिली, नीचे बैठकर ली फोटो

---विज्ञापन---

हाल ही रही हैं चर्चा में
धनश्री वर्मा एक बेहतरीन कॉरियोग्राफर हैं। वे अक्सर अपने डांस वीडियोज के जरिए सुर्खियों में रहती हैं। उनके पति चहल के साथ ही कई क्रिकेटर्स के साथ डांस वीडियोज खूब हिट हुए हैं। हाल ही अफवाह उड़ी थी कि धनश्री और युजी चहल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना सरनेम चेंज कर लिया था। हालांकि कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इन पर विराम लगा दिया था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 02, 2022 06:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola