Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन और अरशद वारसी की ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म धमाल मचा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अजय देवगन ने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया और ये ही वजह है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है. चलिए जानते हैं ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है.
‘धमाल 4’ की कमाई में देर रात आया उछाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 8.35 करोड़ की कमाई की. शाम तक ये आंकड़ा 4.50 करोड़ रुपये था. वहीं देर रात फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिला. फिल्म ने देर रात 3.85 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 10,598 रहे.
यह भी पढ़ें: थलपति विजय के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज पर लगा ब्रेक, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में ‘धमाल 4’ ने अब तक महज 4 दिनों में 73.35 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 87.85 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 102.35 करोड़ की कमाई कर ली है. महज 4 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. हालांकि वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है.
फिल्म की स्टारकास्ट
‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, रवि किशन, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. सोशल मीडिया पर भी इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. बता दें ‘धमाल’ के सभी पार्ट्स को फैंस ने काफी पसंद किया है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
53 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines