नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही छाई फ्लॉप फिल्म 'देवा', फैंस ने 'सिकंदर' को दे डाली सलाह

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने दस्तक दी है, जिसे अब फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को देखने के बाद अब लोगों ने सलमान खान को सुझाव दे डाला है। आखिर क्या कह रहे हैं लोग फिल्म देवा देखने के बाद, चलिए आपको बताते हैं।

Shahid Kapoor Movie Deva on OTT

Shahid Kapoor Movie Deva on OTT

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘देवा’ ओटीटी पर आते ही चर्चा का विषय बन गई है। इस फिल्म में शाहिद ने एक भ्रष्ट लेकिन दमदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। वहीं, कई दर्शक अब सलमान खान को भी सलाह देने लगे हैं।

थिएटर्स में नहीं चली फिल्म ‘देवा’

‘देवा’ को इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, ओटीटी पर आने के बाद फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहिद की परफॉर्मेंस की हर तरफ तारीफ हो रही है, खासतौर पर उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Advertisment

फैंस ने सलमान को दी नसीहत

फिल्म ‘देवा’ को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला।

विज्ञापन

Deva Review

ऐसे में कई फैंस अब भाईजान को मजबूत स्क्रिप्ट चुनने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, सलमान सर बतौर फैन मैं ‘सिकंदर’ को लेकर बहुत उत्साहित था, लेकिन फिल्म ने उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। प्लीज ऐसी स्क्रिप्ट चुनिए जो दमदार स्टोरीटेलिंग और बेहतरीन एक्टिंग से भरपूर हो, जैसे कि ‘देवा।’

विज्ञापन

वहीं एक और दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सलमान सर, अब वक्त आ गया है कि आप अपने किरदारों में बदलाव लाएं। ‘देवा’ जैसी कहानियां ही दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती हैं।’

विज्ञापन

शाहिद की एक्टिंग पर फैंस हुए फिदा

शाहिद कपूर की इस फिल्म को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘देवा एक शानदार फिल्म है! शाहिद कपूर की एक्टिंग ने दिल जीत लिया। उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस जबरदस्त हैं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, शाहिद भाई, आपने ‘देवा’ में कमाल कर दिया! ऐसी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखे जमाना हो गया था।’

सलमान की सिकंदर नहीं आई पसंद

सलमान की सिकंदर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं हो पाई है। फिल्म को लोगों की तरफ से कुछ खास रिएक्शन देखने को नहीं मिला है। अब देखना ये होगा कि सलमान खान अपने फैंस की इस सलाह पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या वो भविष्य में इस तरह की मजबूत स्क्रिप्ट्स चुनने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ