इंतजार खत्म! Ramayana का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, ब्रह्म मुहूर्त में दिखेगी 'राम-सीता' की जोड़ी

Ramayana Trailer Release Date Out: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ‘रामायण’ कब और किस टाइम रिलीज होने जा रहा है.

Ramayana trailer release date out

Ramayana Trailer Release Date Out: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. फैंस का इंतजार फाइनली खत्म होने जा रहा है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट रिवील कर दी है. सोशल मीडिया पर अब फैंस के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. ‘रामायण’ का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया जाएगा. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म का ट्र्रेलर कब रिलीज होगा.

विज्ञापन

‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ के ट्रेलर का हर किसी को इंतजार है. वहीं अब इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर फैंस को फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट बता दी है. ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज किया जा रहा है. ‘सीता-राम’ की जोड़ी को फैंस ब्रह्म मुहूर्त में देख सकेंगे. अब फैंस फिल्म की स्टारकास्ट के लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

नमित मल्होत्रा ने पोस्ट किया शेयर

नमित मल्होत्रा ने अपनी ऑफिशियल पोस्ट में लिखा, ‘शुभ ब्रह्म मुहूर्त में हम 30 जुलाई 2026 गुरुवार को सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में अपने ट्रेलर के साथ रामायण के आगमन का स्वागत करते हैं.’ सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. फैंस के बीच अब एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. वहीं ट्रेलर रिलीज होने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हट सकता है.

विज्ञापन

पहले हुआ था पोस्टपोन

वहीं बता दें लंबे समय से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे. पहले ये ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा था, लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया. वहीं अब इस फिल्म को 30 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है. बता दें इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश और रवि दुबे लीड रोल में हैं. रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ