नायक नहीं, 'खलनायक' बन संजय दत्त ने लूटा बॉक्स ऑफिस; क्या आपने देखी ये 5 दमदार फिल्में?
संजय दत्त बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में हीरो के साथ-साथ विलेन का किरदार भी बखूबी निभाया है. आज हम आपको संजय दत्त की टॉप 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक्टर ने विलेन का किरदार निभाया.

Sanjay Dutt Birthday: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर ने नायक के साथ-साथ खलनायक बन ऑडियंस का दिल जीता है. संजय दत्त के नेगेटिव किरदारों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है. आज हम आपको संजय दत्त की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल्स निभाए हैं.
केजीएफ चैप्टर 2
2 / 6साल 2022 में रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' में संजय दत्त ने नेगेटिव किरदार निभाया है. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ लीड रोल में यश नजर आए हैं. दोनों ही सितारों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया. आज ये फिल्म संजय दत्त की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
अग्निपथ
3 / 6साल 2012 में रिलीज हुई 'अग्निपथ' में संजय दत्त का किरदार इतना फेमस हुआ था कि हर कोई उनके किरदार का फैन हो गया था. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ-साथ ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक ने हर किसी का दिल जीत लिया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
खलनायक
4 / 6संजय दत्त की ये फिल्म साल 1993 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी संजय दत्त ने नेगेटिव किरदार निभाया था. ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है. वहीं इस फिल्म में संजय दत्त के साथ-साथ माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.
लियो
5 / 6साल 2023 में रिलीज हुई थलपति विजय की 'लियो' में भी संजय दत्त ने विलेन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में संजय दत्त और थलपति विजय की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस फिल्म में दोनों को एक-साथ स्क्रीन पर पहली बार देखा गया था. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
धुरंधर 2
6 / 6रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' में भी संजय दत्त ने नेगेटिव किरदार निभाया है. वहीं फैंस को संजय दत्त का ये किरदार काफी पसंद भी आया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और ये इस साल यानी 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसे आप जियोहॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.