नई दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में आरोपी के रूप में नामजद एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली पुलिस ने तीसरा समन जारी किया है। जैकलीन को 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
अभी पढ़ें – रणबीर कपूर ने थिएटर में किया सरप्राइज विजिट, आलिया भट्ट बोली- ‘प्यार से बड़ा और कोई अस्त्र..
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से भेजे गए पहले समन के बाद जैकलीन पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई थी। इसके बाद उन्हें दूसरा समन जारी किया था जिसके मुताबिक, उन्हें 12 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होना था लेकिन उन्होंने अपने काम का हवाला देते हुए समय की मांग की गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। अब उन्हें तीसरा समन जारी किया गया है।
सुकेश से जुड़े मामले में पूछताछ करना चाहती है EOW
तिहाड़ जेल के अंदर से ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा चलाए जा रहे जबरन वसूली रैकेट के सिलसिले में दिल्ली पुलिस जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ करना चाहती है। EOW ने इस मामले में कुछ दिन पहले एक्ट्रेस नोरा फतेही से छह घंटे तक पूछताछ की थी।
आरोप है कि सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के एक व्यवसायी की पत्नी से वॉयस मॉड्यूलेशन सॉफ्टवेयर और स्पूफिंग कॉल का इस्तेमाल कर कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये की उगाही की। जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से अपने पति को जमानत पर रिहा करने के बहाने केंद्रीय कानून मंत्रालय और पीएमओ के अधिकारियों के रूप में पेश किया।
इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम तब आया जब चंद्रशेखर के साथ उनकी तस्वीरें सामने आईं। पहले तो जैकलीन ने सुकेश के साथ किसी तरह के संबंध से इनकार दिया। बाद में सुकेश चंद्रशेखर ने प्रवर्तन निदेशालय को बताया कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुकेश राजनेता टीटीवी दिनाकरण से जुड़े पांच साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में भी शामिल है। ईडी ने उसे 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines