Deepika Singh: सिनेमा में कई सितारे ऐसे होते हैं, जिन्हें काम के लिए खूब संघर्ष करना पड़ता है। फिर चाहें वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हो या फिर टीवी से। आज हम आपको टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पांच साल बाद कमबैक कर रही है। इस दौरान उन्होंने इस बारे में क्या कहा ये भी आपके साथ साझा करते हैं। आइए जानते हैं कि अपने करियर को लेकर क्या बोलीं हसीना और ये कौन हैं?
‘मंगल लक्ष्मी’ से वापसी कर रही दीपिका
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह की। जी हां, संध्या राठी के रोल से घर-घर मशहूर हुईं दीपिका सिंह अब लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। दीपिका सिंह टीवी शो ‘मंगल लक्ष्मी’ से वापसी कर रही हैं। टीवी दर्शकों में इस शो के लिए अभी से एक्साइटमेंट है और दर्शक खुश हैं कि लंबे टाइम के बाद एक बार फिर से वो अपनी ‘संध्या बींदणी’ को मंगल के रोल में देखेंगे।
किसी को लंबा कमिटमेंट नहीं देना चाहती- दीपिका
हाल ही में DNA को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की। दीपिका ने कहा कि मैं कई सालों से फिल्मों और ओटीटी के लिए ट्राई कर रही हूं। हालांकि मेरा इंटरेस्ट भी उधर ही है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस बीच उन्हें कई शोज ऑफर हुए, लेकिन वो उन्हें नहीं करना चाहती थी। इसके पीछे दीपिका ने वजह बताई कि वो किसी को लंबा कमिटमेंट नहीं देना चाहती हैं।
करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार दीपिका सिंह
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे दीपिका ने कहा कि उन दिनों मैं ऑडिशी डांस भी सीख रही थी और इसके साथ ही अपने बेटे की भी केयर कर रही थी। दीपिका ने बताया कि ये सब उनके लिए कितना मुश्किल था। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही वो टीवी पर नहीं थी लेकिन इसके बाद भी उन्हें कम से कम दो से तीन घंटे ऑडिशी डांस को देने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि मैंने सोच लिया था कि ऑडिशी डांस सीखने के बाद ही टीवी पर वापसी करूंगी। वहीं, अब दीपिका सिंह अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए एकदम तैयार हैं। फैंस में भी एक्ट्रेस को नए रोल में देखने के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि क्या एक बार फिर से दीपिका दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी या नहीं।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर, कौन थे कुमार साहनी?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines