Deepika Ranveer 4th Wedding Anniversary: सही मायने में एक दूसरे के सबसे बड़े प्रशंसक हैं दीपिका रणवीर
Edited By Ritu Shaw

Deepika Ranveer 4th Wedding Anniversary: सही मायने में एक दूसरे के सबसे बड़े प्रशंसक हैं दीपिका रणवीर
Edited By Ritu Shaw

Deepika Ranveer 4th Wedding Anniversary: सही मायने में एक दूसरे के सबसे बड़े प्रशंसक हैं दीपिका रणवीर
Deepika Ranveer 4th Wedding Anniversary: बी-टाउन के मोस्ट फेमस कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। ये कपल 14 नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधा था।
आज इनकी शादी की चौथी एनिवर्सरी है। रणवीर यूं तो हमेशा ही दीपिका के लिए अपने फिलिंगस को जाहिर करते देखे जाते हैं। वहीं दीपिका भी कई बार रणवीर के लिए इमोशनल होती देखी गयी हैं। दोनों की जोड़ी इतनी परफेक्ट है कि हर कोई इनके जैसा ही लाइफ पार्टनर पाने की चाह रखता है।
अभी पढ़ें – Bollywood Celebs Children’s Day: बी-टाउन में भी दिखा चिलड्रेंस डे का क्रेज, यहां देखें तस्वीरें
https://www.instagram.com/p/Cgm2LHjB8Fj/?utm_source=ig_web_copy_link
शादी के बाद, दिए गए एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा था कि, ‘वो अपने जीवन में एक नया चरण शुरू करने के लिए उत्साहित हैं।’ उन्होंने बताया कि उनकी शादी के बाद से उनके लिए जीवन कैसे बदल गया था और दीपिका की ‘अच्छी आदतों’ के लिए उनकी प्रशंसा भी की थी, उन्होंने दीपिका को ‘अनुशासित व्यक्ति’ बताया।
https://www.instagram.com/reel/CiUIGWkhLsH/?utm_source=ig_web_copy_link
दोनों की मुलाकात साल 2012 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी और यहीं से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती चली गई। रणवीर और दीपिका ने छह सालों तक एक दूसरे को डेट किया और 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग कर ली।
हर गुजरते साल के साथ इनका बंधन और मजबूत होता जा रहा है। हाल ही में ऐसी अफवाह भी उड़ी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन दोनों ने अपने प्यार और पागलपन के जरिए इन अफवाहों को झूठा साबित कर दिया। दोनों ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया और सभी में इनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता।
https://www.instagram.com/p/BqNF8gGh-os/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/CHlFfPhBivg/?utm_source=ig_web_copy_link
मीडिया से बात करते हुए रणवीर ने एक बार बताया था कि, दीपिका से ‘प्रशंसा, सम्मान और सीखने’ के लिए बहुत कुछ है। “उनके ब्लॉकबस्टर फिल्मों से पहले ही हमने डेटिंग शुरू कर दी थी। मैंने दीपिका को असफलता और सफलता का सामना करते देखा है। मैं अपने लिए ऐसा कभी नहीं कह सकता। मुझे समर्थन मिला है। मेरा परिवार मुंबई में है।
https://www.instagram.com/p/CM1-XLhhyQb/?utm_source=ig_web_copy_link
उन्होंने आगे कहा कि, ‘वह सही मायनों में अपनी दुनिया की सीईओ हैं। उनकी प्रशंसा करने, सम्मान करने और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। उनके अंदर एक खिलाड़ी का अनुशासन है। मुझे उम्मीद है कि यह मुझ पर बरसेगा। उनकी अच्छी आदतें हैं। वह जल्दी उठती हैं, अच्छा खाती हैं, अच्छी नींद लेती हैं, वह टालमटोल नहीं करतीं, वह सावधानीपूर्वक रहती हैं। मेरे जैसे अनुशासनहीन व्यक्ति पर यह अच्छा प्रभाव है’।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: