---विज्ञापन---

Deepika Padukone और Ranveer Singh की बेटी का क्या होगा नाम? नेटिजेंस ने किया रिवील

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। कपल अब बेटी का क्या नाम रखेंगे इसे लेकर फैंस ने एक हिंट दिया है। अब वो नाम क्या हो सकता है चलिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Name: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आज अपने बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है। 8 सितंबर 2024 यानी आज रविवार के दिन दीपिका ने बेटी को जन्म दिया और अब फैंस उनके पोस्ट के लिए पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी के जन्म से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। अब सोशल मीडिया यूजर्स बस इनकी बच्ची को लेकर ही बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।

रणवीर-दीपिका की बेटी के नाम की हुई चर्चा

कोई ये सोच रहा है कि इस कपल की बेटी कैसी दिखती होगी तो कोई सोच रहा है कि वो किस पर गई होगी, मम्मी या पापा? इतना ही नहीं कुछ लोग अब ये भी कयास लगा रहे हैं कि रणवीर और दीपिका अपनी लाडली का क्या नाम रखने वाले हैं। वैसे रणवीर सिंह ने पहले एक बार एक शो में खुलासा किया था कि वो अपने बच्चे का नाम शॉर्टलिस्ट कर रहे हैं। The Big Picture में एक्टर ने एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहा था कि अगर उन्हें बुरा न लगे तो वो उनसे ये नाम ले सकते हैं, शौर्यवीर सिंह? हालांकि, एक्टर अब उस नाम को तो इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि ये लड़के का नाम है और उन्हें बेटी हुई है।

---विज्ञापन---

नेटिजेंस ने सजेस्ट किया बेबी गर्ल के लिए स्पेशल नाम

वहीं, अब उनके लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने काम आसान कर दिया है। एक्टर को बेटी का नाम सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि नेटिजेंस ने एक बेहद क्यूट नाम सजेस्ट किया है जिस पर कपल अब विचार कर सकता है। बता दें, जब से दीपिका पादुकोण की डिलीवरी की खबर सामने आई है फैंस बेबी का क्या नाम होना चाहिए वो कमेंट कर रहे हैं। अब ज्यादातर लोगों का कहना है कि दीपिका और रणवीर को अपनी बच्ची का नाम ‘राविका’ (Ravika) रखना चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone ने पूरी की Ranveer Singh की ख्वाहिश, नेशनल टीवी पर बताया था बेटा चाहिए या बेटी

Ravika नाम का क्यों दिया सुझाव?

अब ‘Ravika’ नाम बार-बार क्यों लिया जा रहा है इसके पीछे भी एक बड़ा लॉजिक है। दरअसल, ये नाम रणवीर और दीपिका के नाम के अक्षरों को जोड़कर बनाया गया है। Ranveer से ‘RA’ Veer से ‘V’ और Deepika के नाम से ‘Ika’ निकालकर इसे जोड़ा गया है। नाम के इन सभी अंशों को मिलाकर ही ‘Ravika’ बना है। लोगों को तो ये नाम बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन कपल अब क्या फैसला लेता है और बेटी को क्या नाम देता है ये जानने के लिए तो सभी बेचैन हैं।

First published on: Sep 08, 2024 03:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola