Deepika Padukone Pregnancy: प्रेग्नेंसी पर क्यों चुप हैं दीपिका पादुकोण, बड़ी वजह आई सामने

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं। दीपिका के बेबी बंप के साथ काफी वीडियोज और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हालांकि दीपिका ने कभी भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर मीडिया से बात नहीं की है। दीपिका को बेबी बंप को फ्लॉन्ट करना भी ज्यादा पसंद नहीं है। चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं आखिर दीपिका ने इस मामले पर मीडिया से दूरी क्यों बना रखी है।

Deepika Padukone on Pregnancy

Deepika Padukone on Pregnancy

विज्ञापन

Deepika Padukone on Pregnancy: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही रणवीर सिंह और दीपिका माता-पिता बनने वाले हैं। इसे लेकर जितनी एक्साइटमेंट दीपिका-रणवीर में हैं उससे कई ज्यादा बेताब दीपिका पादुकोण के फैंस हैं। फैंस अक्सर दीपिका की बेबी बंप के साथ तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि दीपिका जब से प्रेग्नेंट हुई हैं तब से उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। दीपिका ने इस बारे में मीडिया से खुलकर कभी बात भी नहीं की है।

दीपिका के बेबी को लेकर अब लोग काफी अटकलें लगा रहे हैं। दीपिका और रणवीर के घर नन्हा बेबी बॉय आएगा या फिर गर्ल इसे लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि जब से दीपिका प्रेग्नेंट हुई हैं तब से वो मीडिया के सामने अपनी खुशी को जाहिर क्यों नहीं करतीं? मीडिया से आखिर क्यों दूरी बनाकर रखती हैं दीपिका, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Advertisment

पर्सनल लाइफ को फ्लॉन्ट करना पंसद नहीं

दीपिका पादुकोण ने सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि वो किसी भी पर्सनल मामले पर मीडिया में या फिर सोशल मीडिया पर बात करना क्यों नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा था वो लोगों को बस अपनी एक्टिंग दिखाना चाहती हैं। वो नहीं चाहतीं कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा कमेंट करें। उस वक्त दीपिका रणबीर कपूर के साथ अपने ब्रेकअप पर बात कर रही थीं। उन्होंने कहा था कि मीडिया को सब कुछ जानना होता है कि आप कब शादी कर रहे हो, कब आपके बच्चे होंगे। ये सभी बातें सुनकर मुझे अच्छा नहीं लगता। मैं चाहती हूं कि लोग बस मेरी फिल्मों और एक्टिंग के बारे में बात करें।

मीडिया से दूरी बनाने की ये है वजह

दीपिका ने सिमी के इस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो काफी सेंसेटिव गर्ल हैं। वो जब लोगों के सामने आती हैं तो सबसे अच्छे से बात करती हैं। लेकिन कई चीजें उन्हें बहुत परेशान करती हैं। पर्सनल लाइफ को लेकर उनके बारे में मीडिया में जो लिखा जाता है वो पढ़कर दीपिका को अच्छा नहीं लगता। जिसकी वजह से वो ज्यादातर पर्सनल मामलों में मीडिया से दूरी बनाकर ही रखती हैं।

विज्ञापन

दीपिका की ओरी के साथ तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर दीपिका पादुकोण ज्यादा रिएक्ट नहीं करती हैं। वो इन दिनों पब्लिक इवेंट्स पर दिखाई दे रही हैं। हाल हील में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ओरी के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। ये तस्वीर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत की थी। इस दौरान ओरी ने दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ