Alia Bhatt Met Gala 2023: आलिया के मेट गाला डेब्यू पर ट्रोल होने के बाद दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ कर कही ये बात

Deepika Padukone On Alia Bhatt Met Gala 2023

Deepika Padukone On Alia Bhatt Met Gala 2023

Deepika Padukone On Alia Bhatt Met Gala 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में मेट गाला 2023 में डेब्यू किया है।

विज्ञापन

इस दौरान अभिनेत्री ने व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। रेड कार्पेट पर आलिया ने खूब सुर्खियां बटोरी। साथ ही मेट गाला में जाने से पहले अभिनेत्री ने एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था।

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

दरअसल, आलिया भट्ट ने मेट गाला में जाने से पहले एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिस पर अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया है। आलिया के बीटीएस वीडियो पर दीपिका खूब प्यार बरसाती नजर आई हैं और उन्होंने आलिया के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि- “तुमने ये कर दिया” और इसके बाद दीपिका ने एक रेड हार्ट वाला इमोजी बनाया है। दीपिका पादुकोण के इस कमेंट ने भी सभी का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन
Deepika Padukone On Alia Bhatt Met Gala 2023

Deepika Padukone On Alia Bhatt Met Gala 2023

दीपिका पादुकोण ने आलिया के पोस्ट पर किया कमेंट

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने आलिया के मेट गाला में डेब्यू करने से कुछ घंटे पहले ऑस्कर से पुरानी फोटोज को साझा किया था, जिसके बाद दीपिका को नेटिज़ेंस द्वारा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वहीं, अब एक्ट्रेस ने आलिया की पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

विज्ञापन

आलिया और दीपिका वर्कफ्रंट

इसी के साथ अगर आलिया और दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट बहुत जल्द ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। साथ ही एक्ट्रेस आलिया कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले ज़रा में भी नजर आने वाली है।

वहीं, आलिया भट्ट इसी साल गैल गैडोट और जेमी डोर्नन स्टारर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के साथ हॉलीवुड में भी नजर आएंगी। वहीं, दीपिका पादुकोण की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही ‘फाइटर’ में नजर आने वाली है। साथ ही एक्ट्रेस के पास प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ