Deepika Padukone First Appearance: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर के महीने में बेटी के पैरेंट्स बने हैं। कपल अपनी बच्ची के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कपल ने अपनी बच्ची का नाम अभी तक रिवील नहीं किया है। डिलीवरी के बाद दीपिका एक भी बार फैंस के बीच नहीं नजर आई हैं। इसी बीच जानकारी आ रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस सबके सामने नजर आने वाली हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। इस इवेंट में फिल्म की कास्ट नजर आने वाली है। इसी इवेंट में दीपिका भी नजर आ सकती हैं।
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ट्रेलर लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘सिघम अगेन’ के ट्रेलर को मुंबई के NMACC में लॉन्च होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में लगभग 2000 लोग शामिल होने वाले हैं जिसमें फैंस के साथ-साथ मीडिया के लोग भी होंगे। इस इवेंट में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, और टाइगर श्रॉफ के फैंस को इनवाइट किया गया है। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर को 7 अक्टूबर 2024 को लॉन्च किया जाएगा।
डिलीवरी के बाद पहली बार नजर आएंगी दीपिका
फिल्म ‘सिंघन अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कास्ट के सभी लोग शामिल होने वाले हैं। इसलिए उम्मीद लगाई जा रही है कि दीपिका पादुकोण भी अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आ सकती हैं। इस बात की पुष्टि अभी तक दीपिका पादुकोण या उनकी टीम की तरफ से नहीं की गई है। अगर इस इवेंट में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी तो उनके फैंस के लिए एक्ट्रेस की तरफ से ट्रीट देने जैसा होगा। क्योंकि डिलीवरी के बाद से दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए फैंस बेताब हैं। एक्ट्रेस से मिलने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shama Sikandar के बाद एक और एक्ट्रेस को हुई गंभीर बीमारी,अब कैसी हालत?
रणवीर ने बाप बनने की जाहिर की खुशी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को पच्ची के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी बेटी की झलक अभी तक फैंस को नहीं दिखाई है। पेरेंट्स बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस एक भी बार अपने फैंस से नहीं मिली हैं। अगर हम बात करें तो रणवीर सिंह ओलंपिक 2024 के सम्मान में अंबानी द्वारा दी गई पार्टी में नजर आए थे। इस पार्टी में एक्टर काफी खुश दिख रहे थे। एक्टर ने सबके सामने ये भी बोला था, “बाप बन गया रे बाप।”
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और जया के शादी का 51 साल पुराना कार्ड वायरल, ऐसा क्या था खास, जो अब हुआ रिवील?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines