---विज्ञापन---

Shama Sikandar के बाद एक और एक्ट्रेस को हुई गंभीर बीमारी,अब कैसी हालत?

Mahhi Vij Health Update: टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं। उन्होंने खुद पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

---विज्ञापन---

Mahhi Vij Health Update: शमा सिकंदर के बाद इंडस्ट्री की एक और फेमस एक्ट्रेस गंभीर बीमारी का शिकार हो गई हैं। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस माही विज हैं। बीते दिन माही विज अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस से आपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। माही विज की तबीयत खराब होने के बाद टीवी इंडस्ट्री के फैंस को चिंता सताने लगी थी। इसी बीच माही विज की हेल्थ अपडेट सामने आई है। आइए आपको बताते हैं कि अब कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत।

माही विज को हुआ चिकनगुनिया

माही विज टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। बीते दिन माही विज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड में बैठी हुई नजर आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माही विज को  चिकनगुनिया  हो गया है। माही विज को इस बीमारी की वजह से तेज बुखार और जॉइंट पेन से गुजरना पड़ रहा है। इस बीमारी की वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान हुई जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---
Mahhi Vij

Mahhi Vij

कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत

माही विज की तबीयत बिगड़ने से उनके फैंस परेशान हो गए थे। लेकिन दिक्कत वाली कोई बात नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। माही विज से खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो अपने घर में टीवी के सामने किसी पार्सल बॉक्स को अनबॉक्स करने के लिए उठाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस स्टोरी को देखते हुए  ऐसा लग रहा है कि उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Mahhi Vij

---विज्ञापन---

 यह भी पढ़ें: Ananya Panday ने ब्रेकअप के बाद आजमाया ‘गीत’ का नुस्खा, कैसे दूर की टूटे दिल की फ्रस्ट्रेशन?

 

---विज्ञापन---

माही विज को ट्रोलिंग का करना पड़ा सामना

माही विज को कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, माही विज ने सोशल मीडिया पर अपने पापा को नहलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखते हुए लोग भड़क गए थे जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

 यह भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने पति की बेवफाई के बाद मिटा दी उनकी आखिरी याद, टैटू में किया खास बदलाव

First published on: Oct 04, 2024 08:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola