अमिताभ बच्चन और जया के शादी का 51 साल पुराना कार्ड वायरल, ऐसा क्या था खास, जो अब हुआ रिवील?

Amitabh-Jaya Wedding Card: अमिताभ बच्चन को आमिर खान ने बर्थडे गिफ्ट के रूप में उनके शादी का कार्ड दिया है। 50 साल से ज्यादा पुराने कार्ड को आमिर खान कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 के आने वाले एपिसोड में देगें। इसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Amitabh-Jaya Wedding Card

Amitabh-Jaya Wedding Card

विज्ञापन

Amitabh-Jaya Wedding Card: आमिर खान ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को उनकी शादी के कार्ड को गिफ्ट के तौर पर दिया है। इस कार्ड को एक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 में दिया है। इस एपिसोड का वीडियो अभी रिलीज नहीं हुआ है। लेकिन अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट दिया है।

आमिर खान ने दिया अमिताभ को बर्थडे गिफ्ट

आमिर खान ने अमिताभ बच्चन को बर्थडे गिफ्ट दिया है। गिफ्ट में एक्टर ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के कार्ड दिया है। बता दें कि कपल के शादी का कार्ड साल 1973 का है। ये कार्ड 50 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस कार्ड को देखकर अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल होते दिखे। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के शादी के कार्ड में एक्टर के पिता हरिवंश राय बच्चन का खास मैसेज लिखा था। इस मैसेज में लिखा था, “हमारे बेटे अमिताभ और जया, श्रीमती और श्री तरुण कुमार भादुड़ी की बेटी की शादी रविवार, 3 जून, 1973 को बॉम्बे में हुई थी। आपका आशीर्वाद अपेक्षित है।”

विज्ञापन

कार्ड में लिखी है ये चौपाई

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के कार्ड में हिंदू पाठ, रामचरितमानस से सुंदर चौपाई भी लिखी थी। ये चौपाई “जब ते राम ब्याही घर आए, नित नव मंगल मोध बढ़ाए” थी। कार्ड में लिखी गई चौपाई का मतलब है कि जब से भगवान राम का विवाह देवी सीता से हुआ है तब से अयोध्या में खुशियां ही खुशियां हैं।

विज्ञापन

आमिर खान हैं नंबर 1 फैन

अमिताभ बच्चन को शादी का कार्ड देते हुए आमिर खान काफी इमोशनल हो गए। इमोशनल होते हुए आमिर ने अमिताभ बच्चन से कहा, ” आपका नंबर 1 फैन होने का सबूत आपको दे रहा हूं। मैं हमेशा आपका सबसे बड़ा फैन रहूंगा।”

अमिताभ और जया का परिवार

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी साल 1973 को हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन। बॉलीवुड के फेमस कपल को तीन पोते-पोतियां, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ