Deepika Padukone Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पिछले साल बेटी ‘दुआ’ का वेलकम किया है। बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस कुछ दिनों तक छुट्टियों पर रहीं लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस धीरे-धीरे काम पर लौटने लगी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पेरिस पहुंची जहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका का एलीगेंट लुक और उनकी खूबसूरती फैंस का दिल घायल करने के लिए काफी है। दीपिका की फिटनेस और उनके चेहरे का ग्लो देखकर कहीं से नहीं लग रहा है कि वह कुछ महीने पहले ही मां बनी हैं। एक्ट्रेस फिर से अपनी परफेक्ट शेप में आ चुकी हैं। उनकी तस्वीरों पर पति रणवीर सिंह ने कमेंट किया है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।
दीपिका का परफेक्ट लुक
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने पेरिस के लुइस वुइटन फैशन वीक में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट-रिब्ड कोट ड्रेस पहनी जिसे उन्होंने ब्लैक स्टॉकिंग्स और मैचिंग हाई हील्स के साथ पेयर किया है। अपने इस लुक को कंपलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने सिर पर सफेद रंग में बड़ी सी गोली टोपी पहन रखी है। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सबसे शानदार हिस्सा बैकग्राउंड है, जिसमें शानदार एफिल टॉवर नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Prabhas की Raja Saab की रिलीज क्यों टली? कब दस्तक देगी ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म
रणवीर सिंह ने किया कमेंट
दीपिका पादुकोण ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए #LVFW25 @louisvuitton और @nicolasghesquiere जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं जिस पर कमेंट करने से रणवीर सिंह भी खुद को नहीं रोक सके। रणवीर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, ‘भगवान मुझ पर दया करें।’ इसके साथ ही उन्होंने पिघलते हुए चेहरे वाला इमोजी भी ऐड किया।
फैंस भी लुटा रहे प्यार
उधर, दीपिका पादुकोण की तस्वीरों पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘क्वीन धीरे-धीरे उन लोगों को रौंदने के लिए वापस आ रही हैं जो उनकी नकल करते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘डीपी इन परी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हैरान करने वाला।’ दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘पठान 2’ शामिल है, जिसमें एक बार फिर दीपिका शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
36 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines