Dipika Shoaib Marriage Anniversary: शादी की 5वीं सालगिरह पर दीपिका ने पति को दिया खास सरप्राइज, शोएब ने शेयर किया वीडियो
Edited By Nancy Tomar

Dipika Shoaib Marriage Anniversary
Edited By Nancy Tomar

Dipika Shoaib Marriage Anniversary
Dipika Shoaib Marriage Anniversary: इन दिनों दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
कपल अपने व्लॉग्स बनाता रहता है और उसे फैंस के साथ शेयर करते रहते है। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जाता है। साथ ही दोनों को एक आइडल कपल के रूप में देखा जाता हैं।
दोनों का अंदाज बहुत ही खास है और इनकी प्यारी नोकझोंक हो और रोमांटिक अंदाज हमेशा ही लोगों को खूब भाता है। जिसके कारण ये हमेशा चर्चा का विषय भी बने रहते हैं।
हाल ही में कपल की शादी की 5वीं सालगिरह (5th wedding anniversary) थी, जिसे कपल ने बहुत ही खास अंदाज में मनाया है। इस बार दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब को सरप्राइज (Dipika Shoaib Marriage Anniversary) दिया है।
और पढ़िए –Kiara Advani Mom Birthday: कियारा ने मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा स्पेशल कैप्शन
बता दें कि कपल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता है और हमेशा ही फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते ही रहते हैं। दीपिका द्वारा दिए गए सरप्राइज की झलक शोएब ने एक व्लॉग्स में दिखाई है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शोएब के जिम जाने के बाद पत्नी दीपिका ने घर पर एक सरप्राइज प्लान किया।
साथ ही इस व्लॉग में दिखाया गया है कि शोएब काम की वजह से दीपिका के लिए कुछ स्पेशल नहीं कर पाए, लेकिन एक्ट्रेस ने पति के लिए घर पर बहुत शानदार प्लानिंग की।
साथ ही शोएब जब घर गए, तो उन्हें वहां पूरी फैमिली मिली और एक्ट्रेस ने अपने घर को बैलून वगैरह से सजाया था। साथ ही टेस्टी केक के साथ फैमिली सरप्राइज देखकर शोएब बेहद खुश हुए थे। इस दौरान दीपिका मिडी ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही थी।
बता दें कि साल 2018 में 22 फरवरी को कपल ने निकाह किया था। साथ ही दीपिका ने शोएब से शादी के लिए इस्लाम कबूला था और अपना नाम बदलकर फैजा कर लिया था।
कपल की शादी को पांच साल हो गए है और अब भी दोनों की लव केमिस्ट्री से डेटिंग वाइब्स आते हैं। साथ ही बता दें कि बहुत जल्द कपल के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। साथ ही कपल अपने फर्स्ट चाइल्ड के लिए बेहद एक्साइटेड भी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: