Dedh Lakh Ka Dulha: फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का मजेदार गाना ‘गुड्डू नाच’ को रिलीज कर दिया गया। इसे केके म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा और सुना जा सकता है। गौरतलब है कि इस फिल्म और गाने के मेकर्स ने इस गाने को देखने/सुनने वालों को एक नायाब तरीके से समर्पित किया है।
इन लोगों को मिलेगा इनाम
इस गाने की रिलीज के साथ ही दर्शकों और श्रोताओं के लिए फिल्म के मेकर्स की ओर से एक खास पेशकश रखी गयी है। उल्लेखनीय है कि एक अनुमान के मुताबिक, देशभर में 12 से 14 करोड़ लोगों के नाम ‘गुड्डू’ होंगे जिनमें तमाम लड़कियों और महिलाओं का भी नाम शुमार है। ऐसे में मेकर्स ने इस गाने को जारी करते हुए एक नायाब योजना शुरू की है जिसके तहत ‘गुड्डू’ नाम के हर शख्स से अपील की है कि वे ‘गुड्डू नाच’ के गाने पर अपना डांस वाला वीडियो दिये गये लिंक पर भेजें। मेकर्स को जिस किसी का भी वीडियो पसंद आएगा उन्हें मेकर्स की ओर से उचित इनाम देने का ऐलान भी किया गया है।
और पढ़िए – रिलीज से पहले ही विवादों में आई Deepak Saraswat की फिल्म ‘रूहानी’
गाने को शाहिद माल्या ने गाया है
‘गुड्डू नाच’ को शाहिद माल्या ने अपनी मदमस्त आवाज और अंदाज में गाया है, इसका संगीत दिया है शाहजहां शेख ने तो वहीं इस गीत को अभय प्रताप सिंह ने लिखा है। उल्लेखनीय है कि अभय प्रताप सिंह फिल्म के निर्देशक भी हैं और वो इस फिल्म में एक अहम भूमिका भी निभाते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं, उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘एपीएस पिक्चर्स’ इस फिल्म की प्रस्तुतकर्ता भी है। वहीं जया छेड़ा ने कॉमेडी फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का निर्माण किया है।
और पढ़िए – फिल्म प्रोड्यूसर अशोक प्रसाद अभिषेक ने के के गोस्वामी को गिफ्ट किया आईफोन
फिल्म की कहानी
‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ एक ड्रामा कॉमेडी फिल्म है जिसे बड़े ही मज़ेदार अंदाज में पेश किया गया है। इस फिल्म में कहानी एक ऐसे शख्स की है जो मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम के लिए आता है। जल्द ही ‘पर डे’ यानी प्रति दिन होने वाली उसकी आय को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन पैदा होता है। ऐसे में तमाम तरह के लोगों में उसे अपना दामाद बनाने के लिए होड़ मच जाती है! फिर आगे क्या कुछ होता है, इसे बड़े मजेदार तरीके से पेश किया गया है।
फिल्म में ध्रुव छेड़ा, अखिलेंद्र मिश्रा, हर्षिता पंवार, एहसान खान, इश्तियाक खान, अभय प्रताप सिंह और साहिल पटेल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म की दमदार कास्टिंग का श्रेय जाता है अरुण कुमार सिंह को, जिन्होंने हरेक किरदार के मुताबिक कलाकारों का बखूबी चयन किया है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ 30 दिसंबर को देशभर के 352 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines