हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC Box Office Collection: 5 दिनों में 50 करोड़ पार पहुंची DC की कमाई, वामिका गब्बी की फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?

DC Box Office Collection Day 5: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर ‘डीसी’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

DC Box Office Collection Day 5: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर ‘डीसी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. 5 दिनों से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फैंस भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की केमिस्ट्री का हर कोई दीवाना हो गया है. फिल्म में दोनों सितारों के एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं. फिल्म ने 5 दिनों में करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘डीसी’ ने 5 दिनों में कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की ‘डीसी’ की कमाई में 5वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.40 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की 5वें दिन की ऑक्यूपेंसी 26.9% है. वहीं फिल्म के शोज 4,713 रहे. इसके साथ ही अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘जेल में लोग मेरे साथ…’, रिया चक्रवर्ती ने याद किए जेल में बिताए दिन, बताया अंदर कैसा था लोगों का बर्ताव

विज्ञापन

‘डीसी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘डीसी’ ने 5 दिनों में भारत में 32.35 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 37.21 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 51.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म में दिखाए एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. पहली बार दोनों सितारों को स्क्रीन पर फैंस ने साथ देखा और दोनों सितारों की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Spider-Man 4 Box Office Collection: नहीं थम रहा टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान, 13वें दिन भी छापे करोड़ों

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज के साथ-साथ संजना कृष्णमूर्ति लीड रोल में हैं. वामिका गब्बी को पहली बार स्क्रीन पर एक्शन सीन्स करते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर भी वामिका गब्बी की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया है. वहीं इस फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को अरुण माथेस्वरन ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola