हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'डीसी' का दबदबा कायम, चौथे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

DC Box Office Collection Day 4: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की ‘डीसी’ थिएटर्स में तहलका मचा रही है. फिल्म ने 4 दिनों में करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

DC Box Office Collection Day 4: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर ‘डीसी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. करोड़ों की कमाई कर ‘डीसी’ फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज को स्क्रीन पर पहली बार साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं. स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. ये ही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का दबदबा कायम है. चलिए आपको भी बताते हैं DC ने 4 दिनों में अब तक कितनी कमाई की है.

‘डीसी’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार चौथे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.70 करोड़ की कमाई की. जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में 3.85 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. वहीं चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6% रही. शोज की बात की जाए तो चौथे दिन फिल्म के शोज 4,525 रहे.

यह भी पढ़ें: Spider-Man 4 Box Office: ‘स्पाइडर-मैन’ ने तोड़ा ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड, 12वें दिन भी छापे करोड़ों; जानें ‘द ओडिसी’ की कमाई

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में अब तक फिल्म ने 4 दिनों में 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 30.65 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.90 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. खास बात ये है कि ऑडियंस ने वामिका गब्बी का एक्शन अवतार पहली बार स्क्रीन पर देखा है और उनके इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है.

यह भी पढ़ें: RD Burman Biopic: आर.डी. बर्मन की बायोपिक में इमरान हाशमी की एंट्री! निभाएंगे महमूद का किरदार; अक्षय कुमार को मिला राजेश खन्ना का रोल?

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज के साथ-साथ फिल्म में संजना कृष्णमूर्ति भी मुख्य भूमिका में हैं. अरुण माथेस्वरन के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘डीसी’ फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है और ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट के साथ-साथ डायरेक्टर की भी खूब तारीफ की जा रही है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola