Daler Mehndi: मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में छाए हुए हैं. सिंगर हाल ही में उत्तराखंड में एक नवरात्रि इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे, यहां कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें जमकर फटकार लगा दी. मंत्री ने दावा किया कि सिंगर परफॉर्मेंस के दौरान नशे की हालत में थे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मंत्री सुबोध उनियाल सिंगर दलेर मेहंदी को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में डांट लगाते हुए मंत्री सुबोध उनियाल सिंगर के नशे में होने की बात करते नजर आ रहे हैं. वहीं उन्हें गाना गाने से रोकते दिख रहे हैं और कह रहे हैं, ‘आपसे बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे?’
नवरात्रि इवेंट में पहुंचे थे दलेर मेहंदी
दरअसल दलेर मेहंदी को उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले के नवरात्रि इवेंट में परफॉर्मेंस देने के लिए इनवाइट किया गया था. जब दलेर मेहंदी स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे, तभी कैबिनेट मिनिस्टर सुबोध उनियाल स्टेज पर आ गए और उन्होंने सिंगर के कथित तौर पर नशे में होने पर आपत्ति जताई. मंत्री सुबोध ने सिंगर को गाना गाने से भी रोक दिया. मिनिस्टर ने कहा कि ये कार्यक्रम मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा है, ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में कलाकारों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
मंत्री ने जमकर लगाई फटकार
मंत्री सुबोध ने स्टेज पर पहुंचकर सिंगर दलेर मेहंदी को भी जमकर फटकार लगाई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मंत्री सुबोध सिंगर दलेर मेहंदी को गाने से रोकते नजर आ रहे हैं और बोल रहे हैं, ‘आपसे बोला नहीं जा रहा तो गाना क्या गाओगे? दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में आप शराब पीकर गा रहे हैं ये ठीक नहीं है.’ वहीं मंत्री ने दलेर मेहंदी को गाने से भी रोक दिया और उन्हें प्रस्तुति देने के लिए मना कर दिया. इसके बाद भीड़ में मौजूद दलेर मेहंदी के फैंस भी काफी चौंक गए.
यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स; बिना ID वाले ऐप से करते थे चैटिंग
मंत्री सुबोध ने सिंगर पर लगाया आरोप
वहीं इस मामले पर मंत्री सुबोध उनियाल ने इंडियन एक्सप्रेस से भी बात की है. उन्होंने कहा, ‘दलेर मेहंदी इतने बड़े कलाकार हैं, लेकिन इवेंट के दौरान वो नशे में थे. हम हर साल ये इवेंट आयोजित कराते हैं. सिंगर को कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए लाखों रुपये दिए गए थे. साथ ही उनके आने-जाने का खर्चा भी उठाया गया था. लेकिन वो इस कार्यक्रम में नशे की हालत में पहुंचे और स्टेज पर ठीक से गा भी नहीं पा रहे थे, जिसके बाद मुझे ही स्टेज पर जाना पड़ा और उन्हें रोकना पड़ा.’
संबंधित खबरें
'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
55 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 hr agoमुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
14 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
17 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
20 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
20 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines