Dalai Lama Won Grammy Award: ग्रैमी अवॉर्ड 2026 समारोह अमेरिका के लॉस एजिल्स में हो रहा है. इस दौरान आध्यात्मिक नेता Dalai Lama को उनके पहले ग्रैमी अवॉर्ड सम्मान से नवाजा गया है. यह जीत सभी के लिए बहुत खास है. आइए जानते हैं उन्होंने किस कैटेगरी में दुनिया से बड़े बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की प्लेट में छिपा है उनके 6 Pack Abs का जादुई राज, खुद दिखाई अपनी डाइट वाली थाली
किस कैटगरी में मिला अवॉर्ड?
दलाई लामा को बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटगरी में अवॉर्ड मिला है. उनका ऑडियो बुक का नाम है “Meditations: The Reflections Of His Holiness The Dalai Lama”. यह एक स्पोकेन-वर्ड एल्बम है जिसमें दलाई लामा ने खुद अपनी आवाज में ध्यान, शांति, करुणा और जीवन के सबक सुनाए हैं. इसमें भारतीय धुन और संगीत का भी प्रयोग किया गया है, जो कि भारत के लिए भी यह जीत काफी खास बनाता है. यह कैटेगरी ‘ऑडियो बुक और नैरेशन’ के लिए होती है, जहां कहानी सुनाने की कला और आवाज की गहराई देखी जाती है.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Collection Day 3: रानी मुखर्जी का तीसरे दिन भी जलवा रहा कायम, जानें फिल्म ने की कितनी कमाई?
कौन बड़े नाम रेस से हुए आउट?
इस कैटेगरी में ‘ट्रेवर नोआ’ शामिल थे, जिनकी बुक “Into the Uncut Grass” नॉमिनेटेड थी. इसके अलावा अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट जज केतनजी ब्राउन जैक्सन, मिली वैनिली के फैब मोर्वन और एक्ट्रेस कैथी गार्वर भी नामांकित थे. लेकिन दलाई लामा की आवाज की गहराई ने लोगों के दिलों को छुआ और इसी वजह से उन्हें पहली बार इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है.
दलाई लामा के लिए यह जीत क्यों है खास?
दलाई लामा को Grammy Award मिलना बहुत बड़ी बात है. क्योंकि इससे पहले लामा नोबेल शांति पुरुस्कार भी जीत चुके हैं. इससे उनकी उपलब्धियों में चार चांद लग गए. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह संदेश बहुत जरूरी है. ग्रैमी में संगीत के अलावा स्पोकेन-वर्ड और स्टोरीटेलिंग को भी जगह मिलती है, और दलाई लामा ने दिखाया कि शांति का संदेश भी उतना ही ताकतवर हो सकता है जितना कोई गाना.
यह भी पढ़ें: Border 2 का 10वें दिन कैसा हाल? Mardaani 3 ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines