हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: Dadi Ki Shaadi ने ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट? Michael की रफ्तार 15वें दिन भी जारी

Dadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. वहीं दूसरी ओर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ की रफ्तार दूसरे दिन भी जारी है.

विज्ञापन

Dadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा और नीतू कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दादी की शादी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिले. वहीं कपिल शर्मा की इस फिल्म से नीतू कपूर की लाडली बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. ऑडियंस को रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग काफी पसंद भी आई. वहीं दूसरी ओर ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की ‘माइकल’ की रफ्तार अभी भी जारी है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘दादी की शादी’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा की ‘दादी की शादी’ ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. ‘दादी की शादी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,789 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 72 लाख रहा. पहले ही दिन फिल्म करोड़ों नहीं छाप सकी. हालांकि उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Box Office Clash! अजय देवगन को कड़ी टक्कर देने आ रही ‘Rao Bahadur’, क्या ‘Dhamaal 4’ पर पड़ेगी भारी?

विज्ञापन

‘माइकल जैक्सन’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.50 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 1,189 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 45.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 54.78 करोड़ है. सोशल मीडिया पर अभी भी माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Vs Patriot Box Office collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, जानें ‘पैट्रियट’ का कलेक्शन

विज्ञापन

‘दादी की शादी’ की स्टारकास्ट

‘दादी की शादी’ की स्टारकास्ट की एक्टिंग की बात करें तो सभी सितारों की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में कपिल शर्मा के साथ-साथ नीतू कपूर, सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर लीड रोल में हैं. खास बात ये है कि रिद्धिमा कपूर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. वहीं पहली बार रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर को स्क्रीन पर साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर भी रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. यहां तक कि आमिर खान ने तो रिद्धिमा कपूर को रणबीर कपूर से भी बेहतर बता दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola