Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Custody Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर ‘कस्टडी’ ने टेके घुटने, चौथे दिन किया बस इतना कलेक्शन

Custody Box Office Collection Day 4: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म ‘कस्टडी’ शुक्रवार यानी 12 मई को रिलीज हो चुकी है। सभी को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ‘कस्टडी’ ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं, अब इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: May 16, 2023 09:42
Custody Box Office Collection Day 4
Custody Box Office Collection Day 4

Custody Box Office Collection Day 4: नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म ‘कस्टडी’ शुक्रवार यानी 12 मई को रिलीज हो चुकी है। सभी को इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ‘कस्टडी’ ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं, अब इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

इसी के साथ अब इस फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं कि नागा चैतन्य की इस फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

---विज्ञापन---

चौथे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, नागा चैतन्य की फिल्म ‘कस्टडी’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को महज 1 करोड़ का कारोबार किया है। मतलब ये फिल्म मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई है। इसी के साथ अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 7 करोड़ 63 लाख हो गया है। हालांकि ये शुरूआती आंकड़े हैं, इसमें थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है।

फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन

इसी के साथ अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो नागा चैतन्य की फिल्म ‘कस्टडी’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 3.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, दूसरे दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

---विज्ञापन---

‘कस्टडी’ में लीड़ रोल निभा रहे हैं नागा चैतन्य

वहीं, फिल्म ‘कस्टडी’ को क्रिटिक्स की तरफ से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। बताते चलें कि फिल्म ‘कस्टडी’ में नागा चैतन्य लीड रोल में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

श्रीनिवास चित्तूरी ने किया है फिल्म को प्रोड्यूस

इसके साथ ही फिल्म में कृति शेट्टी, अरविंद स्वामी और प्रियामणि भी अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नागा चैतन्य की पहली तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी फिल्म ‘कस्टडी’ को श्रीनिवास चित्तूरी ने प्रोड्यूस किया है।

First published on: May 16, 2023 09:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.