Current Laga Re Song: दीपिका रणवीर की एनर्जी ने मचाया धमाल, खुद थिरकने पर होंगे मजबूर

Current Laga Re Song

Current Laga Re Song: दीपिका रणवीर की एनर्जी ने मचाया धमाल, खुद थिरकने पर होंगे मजबूर

Current Laga Re Song: रणवीर सिंह की अगली फिल्म सर्कस ने पहले ही सिनेमा प्रेमियों के बीच धूम मचा दी है। ट्रेलर और पोस्टर्स को फैन्स का काफी प्यार मिला रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और उनकी पत्नी, सुपरस्टार दीपिका पादुकोण का ‘करंट लगा रे’ एक आइटम सॉन्ग भी है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/ClaZvfBI8Jj/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

जिसका ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसका काफी बेस्ररी से इंतेजार कर रहे थे, तो अब दिल थाम कर बैठिए क्योंकि मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड सॉन्ग करंट लगा रे को आउट कर दिया, जिसे देख हर किसी का मन झूम जाएगा। गाने में लम्बे समय के बाद दीपिया का ये अवतार देखने को मिल रहा है।

और पढ़िए –  Honey Singh Girlfriend: जानें कौन है हनी सिंह की गर्लफ्रेंड जिसके साथ तलाक के दो महीने बाद ही आए नजर

यहां देंखे सॉन्ग

‘करंट लगा रे’ आइटम सॉन्ग में रणबीर और दीपिका को दिल खोलकर नाचते देखा जा सकता है। सॉन्ग ऐसी है कि आप भी इसे सुनकर थिरकने लगेंगे। गाने में रणवीर सिंह ऑल-ब्लैक आउटफिट में और दीपिका पिंक और ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं। कैप्शन में, रणवीर सिंह ने लिखा: “वर्तमान लगा रे। गाना कल गिरता है।

विज्ञापन

गाना काफी ज्यादा एनर्जेटिक है और दोनों की केमिस्ट्री को साफ देखा जा सकता है। साथ में इसके सारे स्टेप्स भी धांसू है, जिसे देख हर कोई नाचना शुरु कर देगा। इसमें दीपिका को नॉटी इशारे करते भी देखा जा सकता है। बता दें, इस गाने को नकाश अजीज, ध्वनि भानुशाली, जोनिता गांधी, लिजो जॉर्ज ने गाया है और इसको कंपोजर लिजो जॉर्ज ने किया है।

और पढ़िए – Sharmila Tagore B’day: कानपुर से आई एक लड़की, जिसने ‘कश्मीर की कली’ बन किया करोड़ों दिलों पर राज

ट्रेलर भी है धांसू

सर्कस के ट्रेलर में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक सर्कस के सीन से होती है, जहां रणवीर सिंह उर्फ “इलेक्ट्रिक मैन” अपना एक करतब दिखा रहा है। चाल गलत हो जाती है जिससे वह 60 के दशक में वापस चले जाते हैं। वहाँ उसे एक इलेक्ट्रिक मैन (उसका हमशक्ल) समझ लिया जाता है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/ClqGJ_ZKnaZ/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके अलावा, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते भी दिखते हैं। सर्कस में वरुण शर्मा, टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और व्रजेश हिरजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ