Thalapathy Vijay Jana Nayagan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी मूवी ‘जन नेता’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. यह मूवी विजय की फेयरवेल फिल्म है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास ले लिया है. थलपति विजय अब पॉलिटिक्स में आ चुके हैं. मौजूदा समय में वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं. एक्टर की आखिरी मूवी होने के कारण इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
वहीं अब क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने भी विजय की आखिरी फिल्म देखी है, जिसके बाद उन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो काफी बावूक नजर आए हैं. चलिए जानते हैं कि क्रिकेटर ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.
यह भी पढ़ें: थलपति विजय ही नहीं… करियर के टॉप पर इन 5 सुपरस्टार्स ने भी लिया था संन्यास
वरुण चक्रवर्ती ने थलपति विजय को लेकर क्या कहा?
क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती, साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के काफी बड़े फैन हैं. उन्होंने ‘जन नेता’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. वरुण चक्रवर्ती ने डायरेक्टर एच. विनोथ को इस मूवी के लिए बधाई दी है. वरुण ने थलपति विजय के लिए उन्होंने कहा कि आपकी कमी महसूस होगी. क्रिकेटर वरुण ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘क्या यह फेयरवेल फिल्म है. एक-एक पल काफी पसंद आया है. फैंस के लिए शानदार पलों से भरी इस मूवी के लिए एच. विनोथ और उनकी पूरी टीम को बधाई.’
वरुण चक्रवर्ती ने विजय को मेंशन करते हुए एक लिखा, ‘अन्ना, इतने सालों के समय के लिए आपका धन्यवाद . मैं ‘काधलुकु मरियाधई’ फिल्म के समय ही आपका फैन हो गया था.’ वरुण ने आगे लिखा, ‘आप मेरे बचपन से बड़े होने के सफर में एक अहम हिस्सा रहे हैं. अब आपको कमी काफी खलेगी. बहुत सारा प्यार.’
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के शो KBC 18 का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानें इस बार क्या होगा नया?
‘जन नेता’ की कमाई
थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ के कलेक्शन की बात करें, तो इस मूवी ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 80 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. इस मूवी में विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines