'आपकी कमी खलेगी…', थलपति विजय की 'जन नेता' देखने के बाद छलके क्रिकेटर के जज्बात, लिखा भावुक पोस्ट

साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ इन दिनों थिएटर्स में जमकर देखी जा रही है. वहीं क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने फिल्म को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

varun chakraborty

Varun Chakraborty ने थलपति विजय को लेकर किया भावूक पोस्ट

Thalapathy Vijay Jana Nayagan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी मूवी ‘जन नेता’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है. यह मूवी विजय की फेयरवेल फिल्म है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास ले लिया है. थलपति विजय अब पॉलिटिक्स में आ चुके हैं. मौजूदा समय में वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं. एक्टर की आखिरी मूवी होने के कारण इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

वहीं अब क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती ने भी विजय की आखिरी फिल्म देखी है, जिसके बाद उन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो काफी बावूक नजर आए हैं. चलिए जानते हैं कि क्रिकेटर ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती ने थलपति विजय को लेकर क्या कहा?

क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती, साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के काफी बड़े फैन हैं. उन्होंने ‘जन नेता’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. वरुण चक्रवर्ती ने डायरेक्टर एच. विनोथ को इस मूवी के लिए बधाई दी है. वरुण ने थलपति विजय के लिए उन्होंने कहा कि आपकी कमी  महसूस होगी. क्रिकेटर वरुण ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘क्या यह फेयरवेल फिल्म है. एक-एक पल काफी पसंद आया है. फैंस के लिए शानदार पलों से भरी इस मूवी के लिए एच. विनोथ और उनकी पूरी टीम को बधाई.’

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती ने विजय को मेंशन करते हुए एक लिखा, ‘अन्ना, इतने सालों के समय के लिए आपका धन्यवाद . मैं ‘काधलुकु मरियाधई’ फिल्म के समय ही आपका फैन हो गया था.’  वरुण ने आगे लिखा, ‘आप मेरे बचपन से बड़े होने के सफर में एक अहम हिस्सा रहे हैं. अब आपको कमी काफी खलेगी. बहुत सारा प्यार.’

विज्ञापन

‘जन नेता’ की कमाई

थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ के कलेक्शन की बात करें, तो इस मूवी ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 80 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. इस मूवी में विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ