सिनेमा और क्रिकेट का दशकों से खास नाता रहा है. अकसर एक्ट्रेसेस और क्रिकेटर्स के बीच डेटिंग की खबरें सामने आती रहती है. इतना ही नहीं बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर को अपना जीवन साथी चुना है. हालांकि, 2000 के दशक में अभिनेत्री और क्रिकेटर के बीच गुपचुप तरीके से डेटिंग की खबरें सामने आया करती थी. उस दौरान लोग अपने रिश्ते को अक्सर छिपाकर रखा करते थे.
2000 के दशक में प्रीति जिंटा और ब्रेट ली के बिच डेटिंग के अफवाहें काफी चल रही थी. दरअसल, जब भी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग ) का आगाज होता था, तो ये चर्चाएं तेज हो जाया करती थी, जब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली, प्रीति जिंटा की टीम ‘पंजाब किंग्स’ के लिए खेलते थे. हालांकि, कई सालों बाद अब क्रिकेटर ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.
यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी साउथ सिनेमा की ये 5 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट
प्रीति जिंटा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर ब्रेट ली का खुलासा
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए ब्रेट ली ने खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अपने नाम को जोड़े जाने पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया है. प्रीति और मैं एक बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हम अच्छे दोस्त हैं. उस दौरान वो पंजाब टीम की बॉस थीं. वो एक बेहद समझदार महिला हैं. मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. उन्होंने आगे कहा, मुझे इस सभी बातों से कभी कुछ भी फर्क नहीं पड़ा क्योंकि सच हमेशा मुझे पता थी. इस अफवाह को मैने कभी खुद पर असर नहीं डालने दिया है.
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी. कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था. वहीं ब्रेट ली की बात करें, तो ब्रेट ने साल 2006 में एलिजाबेथ केम्प से शादी की थी. इस शादी से कपल का एक बेटा भी है. शादी के 2 साल बाद ही कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया थी. इस बात की पुष्टि ब्रेट ली ने की थी और साल 2009 में उनका तलाक हो गया था. क्रिकेटर ने साल 2014 में दूसरी शादी लाना एंडरसन से की थी. कपल के दो बच्चे हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छा गई थी 8 एपिसोड वाली ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, 3 साल बाद भी Season 2 का फैंस कर रहे इंतजार
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines