South OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी साउथ सिनेमा की ये 5 फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

अगर आपको साउथ सिनेमा की फिल्में-सीरीज देखना पसंद है, तो अगस्त का पहला हफ्ता आपके लिए काफी शानदार होने वाला है. 4 अगस्त से लेकर 9 अगस्त के बीच 5 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

south film series
1 / 6

अगर आपको भी बॉलीवुड से ज्यादा पसंद साउथ सिनेमा की फिल्में पसंद है, तो अगस्त का पहला वीक आपके लिए काफी शानदार होने वाला है. दरअसल, इस हफ्ते 2 या 3 नहीं बल्कि 5 फिल्में- सीरीज रिलीज होने वाली है, जिनमे आपको एक्शन, इमोशन, थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में.  

विज्ञापन

उइर

उइर2 / 6

लिस्ट में पहला नाम मलयालम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'उइर' का आता है. इस मूवी की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो प्रोबेशन पीरियड पर है. यह ऑफिसर एक महिला की रहस्यमई मौत का केस सुलझाने की कोशिश करता है, जब यह मूवी शुरू होती है, तो यह बिल्कुल सामान्य लगती है, लेकिन फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वो और भी दमदार होती चली जाती है. यह फिल्म 4 अगस्त को JioHotstar पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

इधयम मुरली

इधयम मुरली3 / 6

दूसरे नंबर पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इधयम मुरली' का मौजूद है, जो 7 अगस्त, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. फिल्म में अथर्वा और कयादु लोहार अहम किरदार में नजर आए हैं.

लेनिन

लेनिन4 / 6

तीसरे स्थान पर तेलुगु एक्शन रोमांस ड्राम फिल्म 'लेनिन' का नाम शामिल है. इस मूवी के साथ अखिल अक्किनेनी ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. लेनिन ZEE5 पर 7 अगस्त को स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

वधांधी सीजन 2

वधांधी सीजन 25 / 6

चौथे नंबर पर एम. शशिकुमार, अनाघा मरुथोरा और अपर्णा दास की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'वधांधी सीजन 2' (Vadhandhi Season 2) का नाम काबिज है. 7 अगस्त को यह सीरीज Amazon Prime Video पर रिलीज होने वाली है. सीरीज का पहला सीजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था.

नूरू सामी

नूरू सामी6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम तमिल मूवी 'नूरू सामी' (Nooru Saami) का है. इस मूवी में आपको इमोशनल ड्रामा, पारिवारिक रिश्ते देखने को मिलते हैं, जो आपको अंत तक बांधकर रखने में कामयाब होने वाली है. यह मूवी 7 अगस्त को Zee5 स्ट्रीम की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन