---विज्ञापन---

कौन हैं Conan O’Brien? जो Oscar 2027 को करेंगे होस्ट, हिंदी में भी कर चुके हैं होस्टिंग

Oscar 2027: कोनन ओ'ब्रयान एक बार फिर ऑस्कर को होस्ट करते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और 99वें ऑस्कर अवॉर्ड का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कोनन ओ'ब्रयान कौन हैं?

---विज्ञापन---

Oscar 2027: कोनन ओ’ब्रयान ऑस्कर 2027 को होस्ट के रूप में एक बार फिर वापस लौट रहे हैं. सोशल मीडिया पर कोनन ओ’ब्रयान का नाम काफी वायरल हो रहा है. पिछले 2 ऑस्कर भी ओ’ब्रयान ही होस्ट कर चुके हैं और फैंस को एंटरटेन भी कर चुके हैं. अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि तीसरी बार ओ’ब्रयान ऑस्कर 2027 को होस्ट करने जा रहे हैं. वहीं इसके साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कोनन ओ’ब्रयान कौन हैं और ऑस्कर 2027 कब प्रसारित किया जाएगा. चलिए कोनन ओ’ब्रयान के बारे में डिटेल में जानते हैं.

कौन हैं कोनन ओ’ब्रयान?

कोनन ओ’ब्रयान एक जाने-माने अमेरिकन टीवी होस्ट हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘सैटरडे नाइट लाइव’ और ‘द सिम्पसंस’ के लेखक के रूप में की थी. वहीं कोनन अपने फेमस पॉडकास्ट ‘कोनन ओ’ब्रयान नीड्स ए फ्रेंड’ के लिए भी जाने जाते हैं. साल 2025 और 2026 के ऑस्कर को भी कोनन ओ’ब्रयान ही होस्ट कर चुके हैं. उन्होंने अपनी होस्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं कोनन ओ’ब्रयान को 5 बार एमी अवॉर्ड भी मिल चुका है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर परी बन पहुंची आलिया भट्ट, ड्रीमी लुक पर अटकी रह गईं नजरें! फोटोज वायरल

हिंदी में की थी होस्टिंग

साल 2025 में कोनन ओ’ब्रयान तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने 97वें ऑस्कर होस्ट करते हुए हिंदी में भारतीय फैंस को संबोधित किया था. होस्टिंग करते हुए कोनन ने हिंदी में कहा था, ‘भारत के लोगों को नमस्कार. भारत में सुबह हो चुकी है तो मुझे उम्मीद है कि नाश्ते के साथ वे ऑस्कर समारोह देख रहे हैं.’ उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था. वहीं कोनन को हिंदी में बातचीत करते हुए देख इंडियन्स फैंस भी काफी खुश हुए थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैसे शुरू हुई थी सनी लियोनी-डेनियल वेबर की लवस्टोरी? बेहद खास है पहली मुलाकात का ये किस्सा

कब आयोजित होगा 99वां ऑस्कर?

वहीं अब एक बार फिर कोनन 99वें ऑस्कर को होस्ट करने जा रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. बता दें 99वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा. वहीं इस शो में दुनिया से कई फिल्म सितारे शिरकत करेंगे. अब हर कोई 99वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: May 13, 2026 09:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola