Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर परी बन पहुंचीं आलिया भट्ट, ड्रीमी लुक पर अटकी रह गईं नजरें! फोटोज वायरल

Alia Bhatt Cannes 2026 Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज हो गया है. फैंस अब अपने फेवरेट सितारों को रेड कार्पेट पर फैशनेबल लुक में देख सकेंगे. पहले ही दिन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स के रेड कार्पेट पर परी बनकर उतरीं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ड्रीमी गाउन लुक काफी वायरल हो रहा है. चलिए एक्ट्रेस के लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

alia bhatt look viral cannes 2026
1 / 8

विज्ञापन

रेड कार्पेट पर दिए पोज

रेड कार्पेट पर दिए पोज2 / 8

कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट के 2 लुक सामने आए हैं. एक में एक्ट्रेस ग्रीन मिडी बॉल गाउन में नजर आईं. वहीं दूसरे आउटफिट में एक्ट्रेस परी बनकर रेड कार्पेट पर पहुंची. एक्ट्रेस का ये ड्रीमी गाउन लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बॉडी फिटेड गाउन में दिखा एक्ट्रेस का जलवा

बॉडी फिटेड गाउन में दिखा एक्ट्रेस का जलवा3 / 8

कान्स की ओपनिंग नाइट से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टाइलिश फोटोज शेयर किए हैं. इनमें एक्ट्रेस ने पीच कलर का बॉडी फिटेड गाउन कैरी किया हुआ है. वहीं इस लुक के साथ एक्ट्रेस ओपन हेयर स्टाइल कैरी किया.

ड्रीमी लुक ने जीता दिल

ड्रीमी लुक ने जीता दिल4 / 8

पीच कलर के ड्रीमी गाउन में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए पीच कलर का ही सिंपल का नेकलेस भी पहना. वहीं नेकलेस के साथ एक्ट्रेस ने कानों में सिंपल से ईयररिंग्स कैरी किए.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज5 / 8

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इन फोटोज को शेयर किया है. इन फोटोज में एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर पोज देती नजर आ रही हैं. वहीं एक्ट्रेस के पीछे कई फोटोग्राफर्स रेड कार्पेट पर उनकी फोटोज क्लिक करते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक6 / 8

आलिया भट्ट ने पीच कलर का बॉडी फिटेड गाउन के साथ एक लॉन्ग टेल दुपट्टा भी कैरी किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस ड्रीमी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके फोटोज के कमेंट सेक्शन में भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

नेकलेस ने खींचा ध्यान

नेकलेस ने खींचा ध्यान7 / 8

एक्ट्रेस ने अपने गले में जो नेकलेस कैरी किया है वो 168.27 कैरेट के रेयर पिंक कोरल से बना है. ये नेकपीस अमरपाली ज्वेल्स का स्पेशल पीस है. वहीं एक्ट्रेस के गाउन को Tamara Ralph ने डिजाइन किया है.

सिंपल लुक बना क्लासी

सिंपल लुक बना क्लासी8 / 8

आलिया भट्ट ने इस दौरान अपना मेकअप लुक काफी सिंपल रखा, जिससे उनकी खूबसूरती में और चार चांद लग गए. पिंक-पीच लिपस्टिक के साथ आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया. फैंस को भी आलिया का ये सिंपल और खूबसूरत लुक काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन