कैसे शुरू हुई थी सनी लियोनी-डेनियल वेबर की लवस्टोरी? बेहद खास है पहली मुलाकात का ये किस्सा

Sunny Leone Love Story With Daniel Weber: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको आज एक्ट्रेस और उनके पति डेनियल वेबर की लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं. सनी लियोनी और डेनियल वेबर की पहली मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है. चलिए जानते हैं दोनों की मुलाकात पहले कहां हुई?

sunny leone love story (7)
1 / 8

विज्ञापन

सिख परिवार में जन्मीं सनी लियोनी

सिख परिवार में जन्मीं सनी लियोनी2 / 8

सनी लियोनी कनाडा में पली-बढ़ी हैं. वहीं सिख परिवार में जन्मीं एक्ट्रेस का असली नाम करनजीत कौर है. साल 2011 में सनी ने डेनियल वेबर संग शादी की थी. आज दोनों खुशी-खुशी अपनी लाइफ जी रहे हैं. दोनों का रिश्ता जितना खास है, उतनी ही दोनों की पहली मुलाकात भी खास ही थी.

विज्ञापन

कैसे हुई डेनियल संग मुलाकात?

कैसे हुई डेनियल संग मुलाकात?3 / 8

सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में डेनियल संग पहली मुलाकात का किस्सा फैंस के साथ शेयर किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि डेनियल से उनकी पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी. इस दौरान एक्ट्रेस अपनी क्लोज फ्रेंड के साथ पार्टी कर रही थीं.

पहली मुलाकात में हुई दोस्ती

पहली मुलाकात में हुई दोस्ती4 / 8

डेनियल से पहले सनी अपने दोस्त को डेट कर रही थीं और उन्हें प्यार में धोखा मिला था, जिसके बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं. वहीं पार्टी के दौरान सनी की मुलाकात डेनियल से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई.

विज्ञापन

डेनियल ने संभाला सनी का बिजनेस

डेनियल ने संभाला सनी का बिजनेस5 / 8

दोस्ती होने के बाद सनी लियोनी के बिजनेस को डेनियल ने पूरी तरह से संभाल लिया. वहीं एक्ट्रेस ने एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और इस फैसले में डेनियल ने उनका साथ दिया. सनी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि सनी के कई अफेयर्स रहे हैं, लेकिन डेनियल जैसी बॉन्डिंग किसी के साथ नहीं हुई.

डेनियल ने सनी को डिप्रेशन ने निकाला था बाहर

डेनियल ने सनी को डिप्रेशन ने निकाला था बाहर6 / 8

सनी और डेनियल ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया. सनी ने ये भी बताया था कि डेनियल उनकी लाइफ में तब आए थे जब उनकी मां का निधन हुआ था और वो काफी दुखी थीं. उस दौरान एक्ट्रेस डिप्रेशन में थीं और डेनियल ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकाला.

विज्ञापन

सनी ने बदली डेनियल की जिंदगी

सनी ने बदली डेनियल की जिंदगी7 / 8

वहीं डेनियल ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि जब सनी उनकी लाइफ में आईं तो उन्होंने परिवार का असली मतलब जाना. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सनी ने मुझे भगवान में विश्वास करना भी सिखाया और मेरी पूरी लाइफ बदल दी.

आज दोनों जी रहे हैप्पी लाइफ

आज दोनों जी रहे हैप्पी लाइफ8 / 8

20 जनवरी 2011 में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली और हमेशा-हमेशा के लिए भारत में शिफ्ट हो गए. साल 2017 में डेनियल और सनी ने एक बच्ची को गोद लिया, जिसका नाम निशा कौर वेबर है. वहीं सरोगेसी के जरिए सनी और डेनियल दो बेटे अशर सिंह वेबर और नोआह सिंह वेबर के पेरेंट्स भी बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन