हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर करें मतभेद

दलेर मेहंदी विवाद पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से की बात, बोले- बातचीत से दूर होनी चाहिए गलतफहमी

विज्ञापन
वीडियो में उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल गायक दलेर मेहंदी पर नाराजगी जताते नजर आए. (Photo: IMDb / ANI)

उत्तराखंड में मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी और राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से जुड़े विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रिएक्शन सामने आया है. शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल में दूर किया जाना चाहिए. सीएम धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में देश-दुनिया से आने वाले कलाकारों का सम्मान किया जाता है और राज्य की परंपरा हमेशा ‘अतिथि देवो भव’ की भावना पर आधारित रही है.

क्या है दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल का मामला?

आपको बता दें कि सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद की शुरुआत एक कार्यक्रम के दौरान हुई. उत्तराखंड के नयी टिहरी कस्बे में ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ परफॉर्मेंस के दौरान सुबोध उनियाल ने सिंगर के नशे में होने का दावा किया और उन्हें शो बंद करने के लिए कहा. इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वीडियो में उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल गायक दलेर मेहंदी पर नाराजगी जताते नजर आए. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने मंत्री की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाया और दलेर मेहंदी के साथ हुए व्यवहार की निंदा की.

यह भी पढ़ें: ‘डांट फटकार के बजाय…’, FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्तराखंड के CM को लिखा लेटर

विज्ञापन

सुबोध उनियाल से सीएम धामी ने की बात

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के रिएक्शन आने और विवाद बढ़ने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल ने एक दिन पहले ही इस संबंध में बयान दिया था. सुबोध के मुताबिक, उन्हें दलेर मेहंदी की खराब तबीयत की जानकारी नहीं थी. सीएम धामी ने कहा कि मंत्री अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं और उनका किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे; आरोपों को बताया गलत

विज्ञापन

‘उत्तराखंड कलाकारों का सम्मान करने वाली भूमि’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड लेखकों, कलाकारों और विद्वानों का सम्मान करने वाली भूमि है. यहां आने वाले कलाकारों का स्वागत और आदर किया जाता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सिंगर मीका सिंह से फोन पर बातचीत के दौरान भी इसी भावना पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए, जिससे गलतफहमियों को दूर किया जा सके और सौहार्द बना रहे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola