कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. यह प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि देश के कोने कोने में किया जा रहा है. इस प्रोटेस्ट को कई सेलेब्स ने भी अपना समर्थन दिया है. लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक दिग्गज अदाकारा के बारे में बताएंगे, उन्होंने छात्रों का खुलकर समर्थन किया है. इतना ही नहीं 20 जुलाई को निकाले गए संसद चलो मार्च में भी हिस्सा लिया था. अब आप इस अभिनेत्री का नाम समझ ही गए होंगे.
यह भी पढ़ें: ‘छात्रों की आवाज सुनी जाए…’, साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने पोस्ट शेयर कर रखी थी ये डिमांड
शबाना आजमी ने क्यों बनाई थी प्रोटेस्ट से दूरी?
हम बात कर रहे हैं, 74 वर्षीय अभिनेत्री शबाना आजमी की. उन्होंने नीट पेपल लीक को लेकर छात्रों द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है. अभिनेत्री दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कई है. हालांकि, इन दिनों वो इस प्रोटेस्ट से दूरी बनाए हुईं है. वो विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रही है. इसका मुख्य कारण है उनकी सेहत… आपको बता दें कि शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है, जिसकी वजह से वो विरोध प्रदर्शन का हिस्सी फिलहाल नहीं है. दरअसल, 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के दागे थे. आंसू गैस के धुएं के कारण शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी है. उन्हें अस्थमा अटैक आया था. लेकिन उन्होंने इन्हेलर का इस्तेमाल कर अपनी जिंदगी को सुरक्षित किया था. हाल ही में उनकी टीम ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने को कहा है.
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच सोनू निगम ने रद्द किया दिल्ली कॉन्सर्ट, नई तारीख का किया ऐलान
कितनी संपत्ति की मालकिन है शबाना आजमी
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी एक समय में पंप पर कॉफी बेचकर 30 रुपये रोजाना कमाती थीं. ये काम अभिनेत्री ने अपने स्ट्रगल के दिनों में खुद का खर्च निकालने के लिए किया करती थी. साल 1974 में उन्होंने फिल्म ‘अंकुर’ से अपने करियर का आगाज किया था. इस मूवी के बाद शबाना ने कई हिट फिल्में देकर खुद को साबित किया था. एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें, तो IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, शबाना आजमी के पास कुल 206 करोड़ की संपत्ति बताई गई है. शबाना आजमी ने साल 1984 में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से शादी रचाई थी.
शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा
देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यानी 25 जुलाई 2026 को इस्तीफा दे दिया है. देशभर में पिछले कई दिनों से नीट पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही थी.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines